फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनभद्र : बारूद से मछली मारने से रोकने पर कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर हमला

सोनभद्र : बारूद से मछली मारने से रोकने पर कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर हमला

चोपन थाना क्षेत्र के चोपन गांव इंटेक पास बारूद से मछली मार रहे लोगों को रोकने वाले मत्स्यजीवी समिति के तीन युवकों पर मछली मारने वालों ने प्राणघातक हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किए गए हमले से तीनों बुरी...

सोनभद्र : बारूद से मछली मारने से रोकने पर कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर हमला
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चोपन थाना क्षेत्र के चोपन गांव इंटेक पास बारूद से मछली मार रहे लोगों को रोकने वाले मत्स्यजीवी समिति के तीन युवकों पर मछली मारने वालों ने प्राणघातक हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किए गए हमले से तीनों बुरी तरह घायल हो गए। किसी तरह अपने आप को वहां से बचाते हुए निकल सके। तीनों का इलाज चोपन सीएचसी में चल रहा है। इस मामले में समिति के अध्यक्ष की ओर से थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

चोपन गांव इंटेक पास बुधवार को कुछ लोग सोन नदी में मछली मार रहे थे। मछली मारने के लिए यह लोग ईडी व जिलेटिन राड(विस्फोटक) का प्रयोग कर रहे थे। इस क्षेत्र में मछली मारने का सरकारी ठेका मत्स्यजीवी समिति ने लिया हुआ है। लिहाजा, समिति के हिमांचल साहनी, दिनेश साहनी और हिमांशु उन्हें रोकने के लिए पहुंचे। अभी यह उनसे बात ही कर रहे थे कि मछली मारने वालों में से एक के नेतृत्व में दर्जन भर लोगों ने तीनों पर हमला कर दिया। उन पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से भौंचक्क रहे तीनों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। हमले की जानकारी चोपन पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया। उनकी पीठ, हाथ और पैर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। उधर, पुलिस को देख कर हमलावर फरार हो गए। समिति के अध्यक्ष सदाफल साहनी ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें