फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनभद्र: कोइलरी जंगल में अज्ञात लोगों ने काटे पेड़, फरार

सोनभद्र: कोइलरी जंगल में अज्ञात लोगों ने काटे पेड़, फरार

म्योरपुर वन रेंज के किरविल के कोइलरी जंगल में कुछ अज्ञात लोगों ने साखू का पेड़ काट दिया। जब तक वन सुरक्षा समिति के लोग मौके पर पहुंचते अवैध कटान करने वाले फरार हो गए। किरविल गांव के कुछ लोग जंगल की...

सोनभद्र: कोइलरी जंगल में अज्ञात लोगों ने काटे पेड़, फरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Nov 2016 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

म्योरपुर वन रेंज के किरविल के कोइलरी जंगल में कुछ अज्ञात लोगों ने साखू का पेड़ काट दिया। जब तक वन सुरक्षा समिति के लोग मौके पर पहुंचते अवैध कटान करने वाले फरार हो गए।

किरविल गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गुरुवार को पशु चराने के लिए गए थे। उसी दौरान उनकी नजर कोइलरी जंगल में कुछ लोगों पर पड़ी जो कि साखू का पेड़ काट रहे थे। फौरन इन लोगों ने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द आयाम को सूचना दी। आयाम फौरन समिति के कुछ सदस्यों के साथ जंगल में पहुंचे। इस बीच पेड़ काटने वाले वहां से फरार हो गए।

आयाम ने फोन के जरिए वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ का अवैध कटान किए जाने की जानकारी दी। विभाग के लोगों ने मौके पर जाकर काटे गए पेड़ को जब्त कर लिया। इस मामले में दरोगा शिव कुमार यादव का कहना है कि किन लोगों ने पेड़ काटा है। यह जांच की जा रही है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि कोइलरी के जंगल में लगे सागौन और साखू सहित अन्य कीमती पेड़ों को काटने वाले सक्रिय हैं। इससे पहले भी अंजनी फिलिंग पेट्रोल स्टेशन पंम्प के पास जंगल से अवैध रूप से काटी गई कीमती सागौन की लकड़ी पकड़ी जा चुकी है। बावजूद इसके वन विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें