फोटो गैलरी

Hindi Newsसफाई के बहाने ढाई लाख के गहने ले उड़े उचक्के

सफाई के बहाने ढाई लाख के गहने ले उड़े उचक्के

रोहनिया के सागरपुर और बड़ागांव के रामनगर में शनिवार की दोपहर बाइक सवार जालसाजों ने सफाई के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर ढाई लाख रुपये के गहने उड़ा दिये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भुक्तभोगियों ने...

सफाई के बहाने ढाई लाख के गहने ले उड़े उचक्के
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 May 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रोहनिया के सागरपुर और बड़ागांव के रामनगर में शनिवार की दोपहर बाइक सवार जालसाजों ने सफाई के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर ढाई लाख रुपये के गहने उड़ा दिये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भुक्तभोगियों ने थानों में तहरीर दी है।

सागरपुर गांव में दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो युवक कैलाश सिंह के यहां पहुंचे। उनकी 65 वर्षीया पत्नी दिलराजी को बताया कि हमलोग केमिकल से जेवर व बर्तन साफ करते हैं। दिलाराजी ने पूजा के बर्तन व कलाई घड़ी साफ करने को दिये। बर्तन साफ देख उन्होंने सोने की चेन, कर्णफूल व अंगूठी दे दिया। इसके बाद दिलराजी अंदर से कुछ और सामान लेने गयीं। लौटीं तो पूजा के बर्तन पड़े थे। एक लाख के आभूषण लेकर उचक्के गायब हो चुके थे। कंट्रोल रूम को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बड़गांव के रामनगर में भी दोपहर बाइक सवार दो युवक रामचंद्र पांडेय के घर पहुंचे। बरामदे में बैठीं उनकी पत्नी राधा को फ्री में गहने व बर्तन साफ करने का ऑफर दिया। उन्होंने पैर से पायल निकालकर दी तो युवकों ने उसे साफ कर दिया। अब राधा ने सोने की दो चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ टप्स साफ करने को दे दिया। युवको ने राधा से बर्तन में पानी व हल्दी मंगवाया। पानी से भरे बर्तन में हल्दी डालकर गहने डालने का नाटक किया। युवकों ने कहाकि अब पानी को आग पर गर्म कर दीजिए। राधा पानी गर्म करने किचन में गयीं। इधर उनके डेढ़ लाख के गहने लेकर उचक्के भाग निकले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें