फोटो गैलरी

Hindi Newsभवन के मलबों के निस्तारण के लिए अलग व्यवस्था

भवन के मलबों के निस्तारण के लिए अलग व्यवस्था

नगर निगम ने भवन निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे के निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्था की है। यह इसलिए कि यह मलबा सामान्य कूड़े में मिल जाने से इसका निस्तारण असंभव हो जाता है। निगम के सभी पांच जोन में...

भवन के मलबों के निस्तारण के लिए अलग व्यवस्था
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Nov 2016 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम ने भवन निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे के निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्था की है। यह इसलिए कि यह मलबा सामान्य कूड़े में मिल जाने से इसका निस्तारण असंभव हो जाता है। निगम के सभी पांच जोन में भवन का कचरा एकत्र करने के लिए स्थान निर्धारित कर दिये गये हैं।

नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट अधिनियम-2016 में भवन निर्णआण से जुड़ी सामग्री और मलबे की उठान और प्रोसेसिंग के लिए अलग से व्यवस्था है। मौजूदा समय में यह देखा जा रहा है कि कूड़े में ही भवन का मलबा भी मिला दिया जाता है। ऐसा इसलिए कि मलबा उठाने के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी। इससे कूड़े की प्रॉसेसिंग असंभव हो रही है। अब निगम ने मलबा उठाने के लिए अलग से प्रबंध कर दिया है। इसके लिए जेसीबी, ट्रैक्टर और हॉपर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सभी पांच जोन में उपलब्ध रहेंगे। भवन स्वामी मलबा अपने साधन से निर्दिष्ट स्थानों पर कूड़ा गिरा सकते हैं। यदि वे निगम के साधन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। मलबा उठान और प्रोसेसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निगम के मुख्य अभियंता को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

इन स्थानों पर डाला जा सकता है मलबा

वरुणापार जोन- भीम नगर के पास। संपर्क नंबर- 8601872612

आदमपुर जोन- आईडीएच परिसर कूड़ाघर के पीछे। संपर्क नंबर- 8601872614

दशाश्वमेध जोन- सिगरा स्टेडियम गेट नंबर एक के सामने नगर निगम के पुराने साइकिल स्टैंड में। संपर्क नंबर- 8601872617

कोतवाली जोन- चेतगंज में सामान्य अभियंत्रण चौकी (बेनियाबाग पानी टंकी) के पास। संपर्क नंबर- 8601872617

भेलूपुर जोन- चितईपुर स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में केदार क पुरा में। संपर्क नंबर- 8601872618

अर्थदंड का प्रावधान

नगर आयुक्त ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क या सार्वजनिक स्थल पर मलबा गिराते पाया जाता है तो उसपर पाछ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जायेगा। इसके लिए संबंधित जोनल प्रभारी को अधिकृत किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें