फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनभद्र में बाइक के धक्के से महिला समेत दो घायल, एक गंभीर

सोनभद्र में बाइक के धक्के से महिला समेत दो घायल, एक गंभीर

दुद्धी क्षेत्र के कादल गांव में शनिवार की रात बाइक के धक्के से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर...

सोनभद्र में बाइक के धक्के से महिला समेत दो घायल, एक गंभीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Oct 2016 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दुद्धी क्षेत्र के कादल गांव में शनिवार की रात बाइक के धक्के से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव निवासी 50 वर्षीय राजपति देवी पत्नी मनोज कुमार शनिवार की रात अपने पुत्र राहुल व बहू के साथ रेलवे स्टेशन दुद्धी से अपने घर जा रही थी। रात लगभग नौ बजे जैसे ही वे कादल गांव के समीप पहुंचे। दुद्धी की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गइंर्। उन्हें धक्का मारने के बाद बाइक सवार 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अंतू, निवासी कटौली भी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे वह भी घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से राहुल ने अपनी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज करेन के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे में घायल मनोज कुमार को उसके परिजनों ने दुद्धी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें