फोटो गैलरी

Hindi Newsमिर्जापुर में डेंगू का एक और मरीज भर्ती, कई किए जा चुके रेफर

मिर्जापुर में डेंगू का एक और मरीज भर्ती, कई किए जा चुके रेफर

मिर्जापुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही चला जा रहा है। मंडलीय अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में शुक्रवार को एक और मरीज भर्ती हुआ। इस समय वार्ड में तीन मरीजो का उपचार चल रहा है। इससे पहले कई मरीजो को...

मिर्जापुर में डेंगू का एक और मरीज भर्ती, कई किए जा चुके रेफर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Oct 2016 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही चला जा रहा है। मंडलीय अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में शुक्रवार को एक और मरीज भर्ती हुआ। इस समय वार्ड में तीन मरीजो का उपचार चल रहा है। इससे पहले कई मरीजो को रेफर किया जा चुका है। डाक्टर के मुताबिक ठंड बढ़ने पर डेंगू का असर कम होता है। पर ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ती चली जा रही है।

मंडलीय अस्पताल में बने छह बेड के डेंगू वार्ड जो बंद चल रहा था, अब उसमें कई मरीज भर्ती हो गये है। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज निवासी 40 वर्षीय महेंद्र कुमार गुरुवार को मंडलीय अस्पताल में डाक्टर को दिखाया। जांच में डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया गया। वे मऊ जिले में एमआर पद पर कार्य कर रहे है। तीन दिन पूर्व घर आये है। इसके अलावा वार्ड में मड़िहान के खुटारी निवासी स्टाफ नर्स वंदना सिंह का 13 वर्षीय पुत्र अभिनव सिंह, फतहां निवासी 24 वर्षीय शिवशंकर तिवारी का उपचार चल रहा है।

पिछले दो दिनो में दो मरीजो की हालत बिगड़ने पर रेफर भी किया जा चुका है। ये तो सरकारी अस्पताल का हाल है। इसके अलावा जिले के प्राइवेट अस्पताल में कई लोग उपचार करा रहे है। कई जांच में डेंगू आने पर अन्यत्र चले गये है। अकेले रमईपट्टी स्थित धोबीयान गली में दो की मौत हो चुकी है ओर कई गिरफ्त में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें