फोटो गैलरी

Hindi Newsआफत की बरसात: भारी बारिश से उत्तराखंड की 442 सड़कें बंद

आफत की बरसात: भारी बारिश से उत्तराखंड की 442 सड़कें बंद

तेज बारिश के कारण उत्तराखंड में 442 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें से 256 सड़कें पिछले 24 घंटे में बंद हुई हैं। इसके अलावा पेयजल और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। राज्य आपदा कंट्रोल रूम की...

आफत की बरसात: भारी बारिश से उत्तराखंड की 442 सड़कें बंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 18 Jul 2016 10:09 AM
ऐप पर पढ़ें

तेज बारिश के कारण उत्तराखंड में 442 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें से 256 सड़कें पिछले 24 घंटे में बंद हुई हैं। इसके अलावा पेयजल और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है।

राज्य आपदा कंट्रोल रूम की के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य की 256 सड़कें भूस्खलन की वजह से बंद हो गई। इस तरह से राज्य में कुल 442 सड़कें बंद चल रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई सड़कें भूस्खलन की वजह से अत्यधिक प्रभावित हुई हैं और इन्हें खोलने में एक महीने से भी अधिक समय लग सकता है।

 

दून जिले की 17 सड़कें बारिश से बंद: दो दिन की बारिश से जिले की 17 मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं। इस दौरान कार्लीगाड में कुछ घरों में दरार आ गई। जबकि द्वारा गांव में एक घर के ऊपर पहाड़ का मलबा आ गया है।  

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से लगते कार्लीगाड सरोना, जैंतनवाला-धौलास और क्यारकुली मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं रायपुर विकासखंड की मालदेवता-गंधकपानी रोड भी बंद हो गई है। कालसी में नौ और चकराता में चार सड़कें भी बंद हो गई हैं। रविवार सुबह विजयपार्क कॉलोनी में जितेंद्र शर्मा के मकान की बाउंड्री पर पेड़ गिर गया। बाद में एसडीआरएफ और वसंत विहार पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर पेड़ को हटाया। इसके अलावा हरबंस वाला में देव कुमार की गोशाला पर पेड़ गिर गया। जिससे गाय चोटिल हो गई। उधर, बारिश के चलते कार्लीगाड में घरों में बरसात का पानी घुस गया है। कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई है।

तीन दिन से हो रही बारिश से अभी राहत नहीं मिली है। सोमवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। शुबह से ही हलकी बारिश हो रही है। हरिद्वार में रविवार को बाढ़ जैसे हालात बने थे उसमे अब सुधार है और निचले इलाकों से पानी निकालने लगा है।


जोशीमठ में स्कूल की दीवार गिरी
जोशीमठ में लगातार हो रही बारिश से केन्द्रीय विद्यलाय के दीवार गिर गई। जिससे पार्किंग में कई वाहन दब गए। इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा की लिहाज से विद्यालय आगामी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया क्योंकि मलबा लगातार गिर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें