फोटो गैलरी

Hindi Newsकैलाश मानसरोवर यात्रियों का 14वां दल रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 14वां दल रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 14वां दल बाबा भोलेनाथ के दरबार को रवाना हो गया है। बुधवार को काठगोदाम पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम टीएस मर्तोलिया, टीआसी प्रबंधक रमेश पांडे ने यात्रियों का...

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 14वां दल रवाना
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 Aug 2016 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 14वां दल बाबा भोलेनाथ के दरबार को रवाना हो गया है। बुधवार को काठगोदाम पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम टीएस मर्तोलिया, टीआसी प्रबंधक रमेश पांडे ने यात्रियों का स्वागत किया। दल में कुल 40 यात्री हैं। 

एलओ सुनील प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि इनमें सर्वाधिक दस महाराष्ट्र से, छह उत्तर प्रदेश, चार दिल्ली, तीन-तीन राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड से जबकि दो-दो गुजरात, गोवा, आंध्रप्रदेश और चंडीगढ़ से हैं। मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम के भी एक-एक यात्री हैं। दल में कुल नौ महिला यात्री हैं।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी गोकुल चंद्र पांडे और उनकी पत्नी दीपा पांडे तीसरी बार यात्रा पर जा रहे हैं। देहरादून की हिमानी उपाध्याय उत्तराखंड से तीसरी यात्री हैं।

नौवां दल यात्रा पूरी कर दिल्ली लौटा
14 जुलाई को दिल्ली से यात्रा शुरू करने वाला 9वां दल यात्रा पूरी कर लौटा आया है। बुधवार दिन में काठगोदाम पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत हुआ। निगम के जीएम ने यात्रियों को ग्लोरी आफ कुमाऊं और गंगाजल भरा कमंडल भेंट किया। 9वें दल में 37 यात्री शामिल थे। दोपहर एक बजे यात्री दिल्ली रवाना हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें