फोटो गैलरी

Hindi Newsकौन होगा यूपी का सीएम, कल होगा ऐलान, ये हैं दावेदार

कौन होगा यूपी का सीएम, कल होगा ऐलान, ये हैं दावेदार

उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। बुधवार को हरिद्वार में भाजपा नेता कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि...

कौन होगा यूपी का सीएम, कल होगा ऐलान, ये हैं दावेदार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। बुधवार को हरिद्वार में भाजपा नेता कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि गुरुवार को यूपी और उत्तराखंड के सीएम चेहरे से पर्दा उठ जाएगा।

यूपी में सीएम पद के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नाम जोरों से लिया जा रहा है, लेकिन कैलाश ने इस पर चुप्पी साधे रखी। राजनाथ पहले भी यूपी के सीएम रह चुके हैं। बीजेपी वैसे भी उसे इस जिम्मेदारी को देगी जो सरकार और संगठन के बीच एक बैलेंस बना सके। साथ ही उसकी यह जिम्मेदारी होगी कि वह 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए चल रही लहर को फीकी नहीं पड़ने दे। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि उसी व्यक्ति को कमान दी जाएगी जो इन दोनों चीजों को साधने की योग्यता रखता होगा।

यूपी: ये नेता हैं सीएम की रेस में, बीजेपी बना सकती हैं दो डिप्टी CM
यूपी के सीएम पद की दौड़ इन नेताओं के नाम चल रहे हैं-

राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को लेकर भी चर्चाएं हैं कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान समय में राजनाथ सिंह केंद्रीय गृहमंत्री है और वह सबको साथ लेकर चलने में माहिर है। उनकी छवि काफी अच्छी है। उनका एक और प्लस प्वाइंट है कि पीएम नरेंद्र मोदी भी उनको काफी पसंद करते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनाथ को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

केशव प्रसाद मौर्य
भारतीय जनता पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को यूपी की कमान कुछ साल पहले सौंपी थी। यूपी में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में भी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया था।

नई सरकार आने से पुरानी योजनाओं पर लग सकता है ग्रहण, जानिए कैसे

दिनेश शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ राजनैतिक विश्लेषकों में भी इस बात की चर्चा है कि यूपी में बीजेपी की ओर से दिनेश शर्मा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर हैं और साथ ही साथ पार्टी उन्हें पीएम मोदी के राज्य गुजरात का प्रभारी भी बना चुकी है। वहीं, नवंबर 2014 में दिनेश शर्मा को बीजेपी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रभारी भी बनाया गया था। इस अभियान के बाद बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

मनोज सिन्हा
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इस यूपी चुनाव के दौरान काफी प्रचार किया है। उन्होंने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मनोज सिन्हा के पूर्वांचल से आने की वजह से भी उनके मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की संभावनाएं अधिक हैं।

योगी आदित्यनाथ
भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने इस चुनाव में काफी प्रचार किया है। हालांकि, वे हमेशा ही कहते रहे हैं कि पार्टी जिसे मुख्यमंत्री बनाएगी, वो ही यूपी का सीएम बनेगा। बीजेपी ने उन्हें इस चुनाव में स्टार प्रचारक भी बनाया था। योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में एक हैं।

VIDEO: बलात्कार का आरोपी प्रजापति बोला, पीड़िता का हो Narco टेस्ट
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें