फोटो गैलरी

Hindi Newsसंस्कृत विश्वविद्यालय को मिलेगी सौ करोड़ की मदद

संस्कृत विश्वविद्यालय को मिलेगी सौ करोड़ की मदद

प्रदेश शासन ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए का मदद देने का भरोसा दिया है। यह आश्वासन शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे को दिया। मुख्यमंत्री ने...

संस्कृत विश्वविद्यालय को मिलेगी सौ करोड़ की मदद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Aug 2016 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश शासन ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए का मदद देने का भरोसा दिया है। यह आश्वासन शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे को दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए नो-ड्यूज देने का भी आश्वासन दिया।

संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रस्ताव मानव संसाधन मंत्रालय के पास विचाराधीन है। इस बारे में कार्यपरिषद और विद्यापरिषद से प्रस्ताव पारित है। इसके लिए प्रदेश शासन से नो-ड्यूज की जरूरत है। नो-ड्यूज की पैरवी के लिए ही कुलपति मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ गए थे।

मुलाकात के बाद कुलपति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार तथा विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए 100 करोड़ रुपए देने को कहा है। यह धनराशि अवस्थापना निधि से शीघ्र जारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनाती एक सप्ताह के भीतर करने का आश्वासन दिया है। वह 11 और 12 नवम्बर को गंगा महोत्सव के दौरान विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे। उस दौरान विश्वविद्यालय से प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यभवन और लाइब्रेरी को भी देखेंगे। कुलपति के साथ आचार्य देवीप्रसाद द्विवेदी, डॉ.पद्माकर मिश्र, डॉ.दिनेश कुमार गर्ग आदि मौजूद थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें