फोटो गैलरी

Hindi Newsडॉ. आशालता फिर चयन बोर्ड की सदस्य

डॉ. आशालता फिर चयन बोर्ड की सदस्य

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में डॉ. आशालता सिंह को दोबारा सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया। चयन बोर्ड में अब सदस्यों की संख्या बढ़कर आठ हो गई...

डॉ. आशालता फिर चयन बोर्ड की सदस्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 27 Jul 2016 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में डॉ. आशालता सिंह को दोबारा सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया। चयन बोर्ड में अब सदस्यों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

डॉ. आशालता सिंह की तैनाती नेशनल इंटर कॉलेज लखनऊ में जीव विज्ञान प्रवक्ता पद पर है। योग्यता पर विवादों के बीच डॉ. आशालता का दो साल का कार्यकाल इसी साल 22 फरवरी को समाप्त हो गया था। पिछले साल तीन सदस्यों ललित श्रीवास्तव, अनीता यादव और डॉ. आशालता सिंह की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका हुई थी। क्योंकि ये तीनों इंटर कॉलेज में प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षक हैं।
याचिका में इस बात को आधार बनाया गया कि प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षकों को उनके समकक्ष पदों पर नियुक्ति का अधिकार नहीं दिया जा सकता। हाईकोर्ट ने तीनों के काम पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद इनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई को हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।

सितम्बर के पहले सप्ताह से होंगे इंटरव्यू
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड सितम्बर के पहले सप्ताह से पीजीटी 2013 के इंटरव्यू लेगा। पीजीटी हिन्दी, संस्कृत, वनस्पति विज्ञान, गणित और संगीत गायन विषयों के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जल्द कॉल लेटर भेजे जाएंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें