फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश सरकार विफल: कांग्रेस

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश सरकार विफल: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और उत्पीड़न रोकने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सीतापुर के सदर एरिया में बेखौफ...

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश सरकार विफल: कांग्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 23 Feb 2016 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और उत्पीड़न रोकने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सीतापुर के सदर एरिया में बेखौफ शोहदों द्वारा छेड़खानी का विरोध कर रही महिला की गोली मारकर हत्या की गयी है उससे एक बार फिर सरकार के महिला सुरक्षा के लिए किये जा रहे दावों की पोल खुल गयी है।

कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन मारूफ खान ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं के साथ छेड़खानी, उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं आम बात हो गयी है। हद तो यह हो गयी है कि मुख्यमंत्री निवास से मात्र कुछ दूरी पर ही कुछ दिन पूर्व हुई छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गयी। यह घटना प्रमाण है कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर जहां चाहते हैं घटनाओं केा अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है।

 खान ने कहा कि यह घटनाएं तो बानगी है। रोजाना महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की घटनाएं समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं और सुरक्षा के लिए स्थापित वूमेन पावर लाइन-1090 महिला पावर लाइन मात्र दिखावा एवं फिल्मी सितारों के प्रदेश भ्रमण के जरिये सरकार की विफलताओं को छिपाने का एक माध्यम बन चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें