फोटो गैलरी

Hindi Newsपांच सौ करोड़ रुपए लेकर लापता मुरादाबाद के ‘माल्या’

पांच सौ करोड़ रुपए लेकर लापता मुरादाबाद के ‘माल्या’

मुरादाबाद में एक नहीं सैकड़ों ‘माल्या’ हैं। दस साल से उनकी खोज पूरी नहीं हो सकी है। इन सभी पर पांच सौ करोड़ के आसपास कर्ज है। इन्होंने फर्जी फर्में बनाकर झटक लिया था निर्यात का लाइसेंस।...

पांच सौ करोड़ रुपए लेकर लापता मुरादाबाद के ‘माल्या’
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Mar 2016 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद में एक नहीं सैकड़ों ‘माल्या’ हैं। दस साल से उनकी खोज पूरी नहीं हो सकी है। इन सभी पर पांच सौ करोड़ के आसपास कर्ज है। इन्होंने फर्जी फर्में बनाकर झटक लिया था निर्यात का लाइसेंस। निर्यात के नाम पर कर्ज में मिली छूट को डकार गए। शुरू में लाइसेंसधारकों ने विदेशों से कच्चा माल भी मंगवाया और उत्पाद भी बनाए। 

शर्त थी यह उत्पाद वहीं भेजे जाएंगे जहां से कच्चा माल आया है। पर हुआ इससे उल्टा। माल विदेश में भेजा नहीं गया और फर्में भी कागजों में सीमित रह गईं। उत्पाद कहां गए और इन्हें बनाने वाले कहां किसी को पता नहीं। हड़पी गई रकम का आंकलन करके जब रिकवरी तैयार की गई तो वह कई सौ करोड़ की बनी। अब इस रकम की मयब्याज कीमत पांच सौ करोड़ से भी ज्यादा बैठती है। 

जिला प्रशासन के पास कई साल से यह आरसी घूम रही हैं। अफसर इन मुरादाबाद के माल्याओं को नहीं तलाश सके। सूत्र यह भी बताते हैं कि तब मिली भगत करके रकम डकारी गई। जिसकी आज तक जांच भी नहीं हुई। सरकारी कागजों में बकाया अभी तक चला आ रहा है। विदेश व्यापार विभाग से इसकी छानबीन कई बार हो चुकी है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें