फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी: गुरुवार से ट्रकों की बेमियादी हड़ताल

यूपी: गुरुवार से ट्रकों की बेमियादी हड़ताल

टोल प्लाजा के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर के आह्वान पर गुरुवार सुबह से ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। इससे राजधानी में ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। प्रस्तावित हड़ताल के कारण...

यूपी: गुरुवार से ट्रकों की बेमियादी हड़ताल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Sep 2015 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

टोल प्लाजा के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर के आह्वान पर गुरुवार सुबह से ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। इससे राजधानी में ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। प्रस्तावित हड़ताल के कारण ट्रांसपोर्टरों ने सामान की बुकिंग बंद कर दी है।

इस वजह से लखनऊ से दिल्ली व बिहार जाने वाली दवाइयां, फर्नीचर, प्लास्टिक के सामान के साथ बिल्डिंग मेटैरियल की सप्लाई प्रभावित होने के आसार हैं। इस हड़ताल से अन्य राज्यों से लखनऊ आने वाले जरूरी सामान में सब्जी, फल, दूध, अंडे व कोयला आदि की आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा। ट्रकों की हड़ताल से सिर्फ राजधानी में ही रोजाना चार करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

बुधवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर इस मुद्दे को लेकर विरोध जताते हुए ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि सरकार सीधे तौर पर टोल टैक्स लेकर देश को टोल बैरियर से मुक्त करे। देश भर के ट्रांसपोर्टर टोल प्लाजा के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ट्रासंपोर्टरों को हर वर्ष एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में एक अक्तूबर से बेमियादी देशव्यापी चक्का जाम में द ट्रक आपरेटर ने भी समर्थन किया है।

इस बारे में ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के प्रवक्ता जगदीश गुप्ता का कहना है कि देश को टोल प्लाजा मुक्त बनाने के संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। जबकि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष ने व्यापारियों से वादा किया था कि सरकार बनते ही टोल प्लाजा खत्म हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें