फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दिल्ली के 3 युवक मरे

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दिल्ली के 3 युवक मरे

सुरीर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार का भीषण हादसा हो गया। आगरा से दिल्ली जाते समय हुए इस हादसे में दिल्ली निवासी 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दिल्ली के 3 युवक मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Aug 2015 01:13 PM
ऐप पर पढ़ें

सुरीर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार का भीषण हादसा हो गया। आगरा से दिल्ली जाते समय हुए इस हादसे में दिल्ली निवासी 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल मथुरा से आगरा के लिए रेफर किया गया है। इनमें से एक युवक सेना के किसी बड़े अधिकारी का पुत्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश निवासी दीनपुर दिल्ली, पवन निवासी दुर्गा विहार, दिल्ली, आशीष निवासी नजफगढ़, रवि और करन नाम के 5 दोस्त शनिवार को आगरा घूमने के बाद रात को बीएमडब्ल्यू से आगरा से दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 89 के पास इनकी कार की दूसरे वाहन से भीषण टक्कर हो गई।

इसमें सुरेश, पवन और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि और करन की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि आशीष सेना के किसी बड़े अधिकारी का पुत्र है। घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। अभी तक इनके घरवालों के पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें