फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा-कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय, कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

सपा-कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय, कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

आखिरकार यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें मिल सकती हैं और सपा 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इसका...

सपा-कांग्रेस में गठबंधन लगभग तय, कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Jan 2017 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

आखिरकार यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें मिल सकती हैं और सपा 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इसका अभी अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। 

कई दिनों की बैठक के बाद यह फैसला हुआ है। इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी अखिलेश के साथ हुई बैठक में शामिल थे।  सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर बातचीत में प्रियंका गांधी भी शामिल रहीं।

बैठकों और मुलाकातों का चला दौर

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की बात अटकी हुई थी। अब भी ये साफ नहीं है कि सपा कांग्रेस को कितनी सीटें दे रही है। हफ्ते भर से कांग्रेस और सपा गठबंधन की सुगबुगाहट चल रही थी, लेकिन बीते दिन इसपर विराम लग गया था। इस बीच, खबरें आने लगी कि अब सोनिया गांधी गठबंधन  पर बात करेंगी। 

पार्टी के एक नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस को 120 सीट देने के लिए तैयार थे पर अब वह अपनी बात से पलट रहे हैं। प्रशांत किशोर ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की।

सोनिया गांधी आगे आईं तब हुई गठबंधन पर बातचीत 

यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें