फोटो गैलरी

Hindi Newsकानपुर देहात में छह साल की बच्ची की हत्या

कानपुर देहात में छह साल की बच्ची की हत्या

क्षेत्र के बारा गांव में बुधवार देर रात घर के पीछे बने शौचालय में गई छह साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। काफी देर तक घर न लौटने पर ढूंढते पहुंचे परिजनों को खून से लथपथ उसका शव पड़ा...

कानपुर देहात में छह साल की बच्ची की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 14 Jul 2016 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के बारा गांव में बुधवार देर रात घर के पीछे बने शौचालय में गई छह साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। काफी देर तक घर न लौटने पर ढूंढते पहुंचे परिजनों को खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। इससे कोहराम मच गया। वारदात की जानकारी पर एसपी और अकबरपुर सीओ मौके पर पहुंचे। कहा जा रहा है कि गांव में कुछ लोगों से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। हालांकि परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

बारा गांव निवासी कमर कुरैशी की पुत्री रोजी (6) बुधवार रात सवा नौ बजे घर के पीछे बने शौचालय की ओर गई थी। गांव में चहल-पहल होने के नाते परिजनों ने कोई ध्यान नहीं दिया। मगर जब वह एक घंटा बाद भी नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हुए और शौचालय की ओर जाकर देखा। वहां रोजी का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी। 

शव देख परिजनों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो एसपी पुष्पांजलि, सीओ अकबरपुर संजीव सिन्हा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ। हालांकि परिजनों ने रात 11:30 बजे तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें