फोटो गैलरी

Hindi Newsब्राह्मण भाईचारा समिति की सभा को संबोधित करेंगे सतीश मिश्र

ब्राह्मण भाईचारा समिति की सभा को संबोधित करेंगे सतीश मिश्र

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद सतीश चंद मिश्र गुरुवार की दोपहर बारह बजे लालगंज तहसील के बापू उपरौध इंटर कालेज में ब्राह्मण भाईचारा समिति की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। अलगे...

ब्राह्मण भाईचारा समिति की सभा को संबोधित करेंगे सतीश मिश्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद सतीश चंद मिश्र गुरुवार की दोपहर बारह बजे लालगंज तहसील के बापू उपरौध इंटर कालेज में ब्राह्मण भाईचारा समिति की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

अलगे वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मायावती ने फिर से ब्राह्मण भाईचारा का नारा बुलंद करने के लिए सतीश चंद्र मिश्र को मैदान में उतार दिया है। सभा के आयोजक, संयोजक भी समिति से जुड़े लोगों को ही बनाया गया है। सभा को सफल बनाने के लिए चल रही तैयारियां बुधवार की शाम को ही पूरी कर ली गई। जोन और मंडल कोआर्डिनेटरों की ओर से कार्यक्रम स्थल और तैयारियों का जाजया भी लिया गया। 

सभी राजनीतिक दलों की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें बसपा और सपा सबसे आगे है। जहां सपा के नेताओं सहित मुख्यमंत्री का भी क्षेत्रों में दौरान शुरू हो गया है। वहीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी रैलियों की शुरूआत कर दी है। बसपा की अध्यक्ष मायावती खुद के साथ पार्टी के महासचिव सतीश चंद मिश्र को भी चुनावी हवा बनाने के लिए कार्यक्रमों में भेज रही हैं। छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज में स्थित बापू उपरौध इंटर कालेज में आयोजित सभा को भी उसी का हिस्सा माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि मायावती यूपी में चुनावी पकड़ मजबूत करने के लिए ब्राह्मण भाईचारा कार्ड खेल रही हैं। वह ब्राह्मणों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सतीश चंद्र मिश्र का प्रयोग कर रही हैं। 

सतीश मिश्र के आने को लेकर तैयारियां एक सप्ताह से चल रही है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम सहित स्थानीय स्तर के नेता भी दिन रात एक करके तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर गुड्डू राम आए थे। जबकि बुधवार कोआर्डिनेटर कमला भारती ने पूरे दिन मौके पर रहकर तैयारियों का जायजा लिया। इसी तरह सभी विधान सभा के घोषित प्रत्याशी और उनके समर्थक भी तैयारियों में लगे रहे। 

सतीश मिश्र का इस तरह है कार्यक्रम
सतीश चंद मिश्र हवाई मार्ग से सुबह नौ बजे वाराणसी पहुचेंगे। वहां से वह कार से लालगंज कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिर से वापस वाराणसी चले जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें