फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल-प्रियंका की सभा में बिना आईडी एंट्री नहीं

राहुल-प्रियंका की सभा में बिना आईडी एंट्री नहीं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 29 जुलाई को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। लखनऊ  के रामाबाई अंबेडकर पार्क में संवाद सम्मेलन होगा। इसमें प्रवेश के लिए...

राहुल-प्रियंका की सभा में बिना आईडी एंट्री नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Jul 2016 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 29 जुलाई को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। लखनऊ  के रामाबाई अंबेडकर पार्क में संवाद सम्मेलन होगा। इसमें प्रवेश के लिए कांग्रेसियों को भी कार्ड बनवाना पड़ेगा।

संवाद सम्मेलन में इलाहाबाद से 3000 पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र लाने को कहा गया है। पार्टी प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले नेताओं को कम से कम 30 कार्यकर्ता साथ लाने को कहा गया है। संवाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से बात करेंगे। उसके बाद राहुल गांधी 50 हजार कार्यकर्ताओं के साथ रात आठ बजे राजभवन जाएंगे। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें