फोटो गैलरी

Hindi Newsआंगनबाड़ी कार्यकत्रि‍यों ने रोकी शहर की रफ्तार

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि‍यों ने रोकी शहर की रफ्तार

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रदर्शन ने मंगलवार को शहर की रफ्तार रोक दी। देखते ही देखते वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक पहुंच गईं। करीब आठ घंटे लोग जाम से जूझते रहे। दोपहर में धरनास्थल से विधान भवन...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि‍यों ने रोकी शहर की रफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Sep 2016 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रदर्शन ने मंगलवार को शहर की रफ्तार रोक दी। देखते ही देखते वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक पहुंच गईं। करीब आठ घंटे लोग जाम से जूझते रहे। दोपहर में धरनास्थल से विधान भवन जाने के लिए निकले प्रदर्शनकारियों ने यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त कर दी। 

जाम में स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस और लोग फंस कर बेहाल हो गए। जाम से परेशान लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया लेकिन वे रास्ते भी ब्लॉक हो गए। लोगों ने वाहन बंद कर दिए और जाम खुलने का इंतजार करते रहे।

हाल यह रहा कि अशोक मार्ग व विधान भवन मार्ग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की वजह से संकरा रहा। जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गंज चौराहा से रॉयल होटल जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग लगाकर डायवर्जन किया लेकिन इसके बाद भी मुश्किल हल नहीं हुई। हजरतगंज, सिकंदबाग चौराहा, निशातगंज, महानगर, पार्क रोड, भैंसाकुण्ड मार्ग, 1090 चौराहा, चारबाग, कैंट रोड व मेट्रो डायवर्जन रूट पर जबरदस्त जाम लगा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें