फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका यूपी के चुनिंदा जिलों में करेंगी चुनाव प्रचार

प्रियंका यूपी के चुनिंदा जिलों में करेंगी चुनाव प्रचार

विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का साथ मिलने के स्पष्ट संकेतों से कांग्रेसियों की बांछें खिल गई हैं। प्रियंका यूपी के चुनिंदा जिलों में प्रचार करेंगी। हाईकमान ने इस पर सहमति जता दी है। जिलों में...

प्रियंका यूपी के चुनिंदा जिलों में करेंगी चुनाव प्रचार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 02 Jul 2016 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का साथ मिलने के स्पष्ट संकेतों से कांग्रेसियों की बांछें खिल गई हैं। प्रियंका यूपी के चुनिंदा जिलों में प्रचार करेंगी। हाईकमान ने इस पर सहमति जता दी है। जिलों में चुनिंदा सीटों का चयन प्रशांत किशोर की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।

पार्टी की तैयारियों के मुताबिक चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के साथ मजबूत 'हमलावर' दस्ता भी होगा, जिसमें प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेताओं को शामिल किया जाएगा। प्रदेश के अल्पसंख्यक मतदाताओं खासकर मुस्लिम मतों को प्रभावित करने के लिए ही पार्टी ने गुलाम नबी आजाद को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। 

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्रदेश में कांग्रेस का हाथ थामने के बाद से ही इसकी अटकलें लगाई जाने लगी थीं। प्रदेश प्रभारी पद पर बदलाव के बाद अब किसी ब्राह्मण चेहरे को आगे किए जाने की पूरी संभावना है। प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर चुकी प्रशांत किशोर की टीम ने कार्यकर्ताओं से बातचीत के आधार पर नेताओं के प्रभाव का भी अध्ययन किया है। 

चुनावी मुहिम की दृष्टि से इन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इनमें सभी वर्गों के नेता होंगे। इन नेताओं का प्रियंका के साथ जिलों में चुनिंदा सीटों पर प्रचार के लिए लगाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी के साथ चुनाव प्रचार में उतारे जाने वाले प्रदेश के कद्दावर नेताओं का नाम भी तय किया जा रहा है। इन नेताओं में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह, राजबब्बर व पीएल पुनिया के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद राजाराम पाल व पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी का नाम शामिल है। इनमें से किसी एक नेता को संगठन की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें