फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका का मिशन यूपी: 29 जुलाई को करेंगी 60000 कांग्रेसियों से बात

प्रियंका का मिशन यूपी: 29 जुलाई को करेंगी 60000 कांग्रेसियों से बात

यूपी चुनाव में कांग्रेस की रणनीति अब जमीन पर आने लगी है। पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से चुनाव प्रचार कराना शुरू कर दिया है। आगामी 29 जुलाई को प्रियंका इसकी शुरुआत लखनऊ से करेंगी। वहां वह 60 हजार...

प्रियंका का मिशन यूपी: 29 जुलाई को करेंगी 60000 कांग्रेसियों से बात
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 21 Jul 2016 11:26 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी चुनाव में कांग्रेस की रणनीति अब जमीन पर आने लगी है। पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से चुनाव प्रचार कराना शुरू कर दिया है। आगामी 29 जुलाई को प्रियंका इसकी शुरुआत लखनऊ से करेंगी। वहां वह 60 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी। 

60 हजार कार्यकर्ताओं से करेंगी बात

सूत्रों के अनुसार संवाद कार्यक्रम में करीब 60 हजार कार्यकर्ता मौजूद होंगे। यह एक तरह से प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। इसके तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 अगस्त को वाराणसी में एक रोड शो में शामिल होंगी। रोड शो में करीब एक लाख लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों कार्यक्रमों में  यूपी से सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रियंका कई जगह करेंगी प्रचार:

यूपी चुनाव को पार्टी पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी में प्रियंका को लेकर चल रहा भ्रम समाप्त करने के लिए तय किया गया है कि वे राहुल के साथ कई सभाओं और  रैलियों में शामिल होंगी

गेमचेंजर मान रही पार्टी: सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के राहुल के साथ प्रचार में उतरने से पार्टी के चुनाव अभियान को बल मिलेगा। पार्टी मान रही है कि यह कांग्रेस और प्रदेश की राजनीति के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें