फोटो गैलरी

Hindi Newsआश्रम पर भूमाफियाओं का कब्जा

आश्रम पर भूमाफियाओं का कब्जा

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के गोविन्दनगर स्थित पूज्य गुरुदेव स्वामी दयानंद महाराज के आश्रम पर कुछ भूमाफ़ियाओं ने कब्जा कर लिया। इसके विरोध में ब्रजघाट और मुरादाबाद से विश्व हिन्दू महासंघ-(भारत)...

आश्रम पर भूमाफियाओं का कब्जा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Sep 2016 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के गोविन्दनगर स्थित पूज्य गुरुदेव स्वामी दयानंद महाराज के आश्रम पर कुछ भूमाफ़ियाओं ने कब्जा कर लिया। इसके विरोध में ब्रजघाट और मुरादाबाद से विश्व हिन्दू महासंघ-(भारत) संघठन के दर्जनों साधु व साध्वीयों ने जिलाधिकारी से शिकायत की और कहा कि आश्रम पर कुछ भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

सन्यासियों के आश्रम जाने पर भू-माफ़िया मारपीट कर भगा देते हैं। विश्व हिन्दू महासंघ के सन्यासियों ने भू-माफियाओं पर कार्यवाही व अवैध कब्जा न हटाया गया तो आंदोलन करने की चेतवानी दी। डीएम ने जाँच कराने का आश्वाशन दिया है। शिकायत करने बालों में विहिप के जिलाध्यक्ष दीपाशंकर, विट्टू सैनी, सदानंद, विमला वाई, कांति वाई, आरती वाई, रश्मि वाई, प्रभा वाई, उर्मिला वाई, लवली, ज्योति वाई और तमाम साधु व साध्वी मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें