फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम दफ्तर ने एेलान किया, शिवपाल यादव को मंत्रालय वापस मिलेंगे

सीएम दफ्तर ने एेलान किया, शिवपाल यादव को मंत्रालय वापस मिलेंगे

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के डैमेज कंट्रोल की कोशिशों के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के छीने गए अहम महकमे वापस करने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं तीन रोज पहले...

सीएम दफ्तर ने एेलान किया, शिवपाल यादव को मंत्रालय वापस मिलेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 17 Sep 2016 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के डैमेज कंट्रोल की कोशिशों के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के छीने गए अहम महकमे वापस करने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं तीन रोज पहले मंत्रिमंडल से हटाये गए गायत्री प्रजापति की दुबारा वापसी भी होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुलायम व शिवपाल से बातचीत के बाद देर शाम टि्वट कर जानकारी दी। 

शिवपाल अभी तक अब लोक निर्माण, सिंचाई व सहकारिता जैसे विभाग देख रहे थे। यही नहीं शिवपाल मुलायम के कहने पर प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहना भी मान गए हैं। इस तरह मुलायम ने दोनों खेमों के बीच तल्खी को अपनी तरफ से कम करने की कोशिश की है। 

इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने गायत्री प्रजापति पर हुई कार्रवाई को रद करने की बात कही थी। अलबत्ता राजकिशोर की मंत्रिमंडल के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। राजकिशोर की वापसी की पैरवी रामगोपाल पहले ही कर चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें