फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस ने नहीं सुना तो दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर

पुलिस ने नहीं सुना तो दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर

नौतनवा थानाक्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस से मायूस होकर सोमवार को जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे नौतनवा की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता कार्रवाई के लिए थानेदार से लेकर एसपी तक कई...

पुलिस ने नहीं सुना तो दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 May 2016 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

नौतनवा थानाक्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस से मायूस होकर सोमवार को जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे नौतनवा की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता कार्रवाई के लिए थानेदार से लेकर एसपी तक कई बार गुहार लगा चुकी है।

महिला के मुताबिक घटना दो मार्च की है। गांव के ही एक दबंग ने आधी रात घर में घुस कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गया। धमकी को दरकिनार कर महिला अगले ही दिन तहरीर लेकर नौतनवा थाने पहुंची। पर, मामला एक रसूखदार से जुड़ा होने की वजह से नौतनवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। 

महिला को यह कह कर थाने से लौटा दिया गया कि सुलह कर लो। कुछ मिल जाएगा। महिला का पति विदेश में नौकरी करता था। पत्नी के साथ दुष्कर्म की जानकारी पर वह वापस लौट आया है। पीड़ित महिला न्याय के लिए थानेदार से लेकर एसपी तक से गुहार लगाई लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना। पीड़िता ने महिला आयोग को भी पत्र लिखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें