फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी से मिलने के लिए उमड़ी फरियादियों की भीड़, सीएम ने दिया भरोसा

योगी से मिलने के लिए उमड़ी फरियादियों की भीड़, सीएम ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए अब दूर-दूर से फरियादियों का तांता उमड़ने लगा है। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर सोमवार को तो सुबह आठ बजे से लोग अपनी समस्याएं लेकर वहां पहुंचने लगे।...

योगी से मिलने के लिए उमड़ी फरियादियों की भीड़, सीएम ने दिया भरोसा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Apr 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए अब दूर-दूर से फरियादियों का तांता उमड़ने लगा है। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर सोमवार को तो सुबह आठ बजे से लोग अपनी समस्याएं लेकर वहां पहुंचने लगे। मुख्यमंत्री आवास पर पहले कम भीड़ थी तो सवा आठ बजे के करीब मुख्यमंत्री खुद बाहर आए और लोगों से उनके प्रार्थना पत्र ले लिए। 

बाद में भीड़ धीरे धीरे बढ़ने लगी और करीब 700-800 लोग पहुंच गए। तब मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन हाल में बहुत से फारियादियों को बुलाया और दस-दस के समूह में उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी और वहां मौजूद अधिकारियों को इसके समाधान कराने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 

मेरठ से आए दीपक अग्रवाल ने अपनी माता के अपहरण के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए उनसे मदद का अनुरोध किया। सीएम ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। वहीं हरदोई से आए कुलदीप ने ब्लड कैंसर के सम्बन्ध में आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया। 

लखनऊ निवासी नूरजहां ने शादी अनुदान तथा शमीम सैफी ने व्हील चेयर व आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी योगी को अपनी दिक्कत से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुना और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे तक चला। इस कारण वह वहां से एनेक्सी भी थोड़ा देर से पहुंच पाये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें