फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: गोंडा में हुए निर्धन कन्याओं के हाथ पीले, बाबुल बने फूलबाबा

VIDEO: गोंडा में हुए निर्धन कन्याओं के हाथ पीले, बाबुल बने फूलबाबा

हनुमान बख्श चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार रात श्री राम जानकी धर्मशाला में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह शुरू हो गया है। आर्य समाज के रीति रिवाज से सजे 42 मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के...

VIDEO: गोंडा में हुए निर्धन कन्याओं के हाथ पीले, बाबुल बने फूलबाबा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

हनुमान बख्श चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार रात श्री राम जानकी धर्मशाला में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह शुरू हो गया है। आर्य समाज के रीति रिवाज से सजे 42 मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अब तक चालीस जुड़े सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का संकल्प ले चुके हैं। 

इस संस्था के साथ प्रबुद्ध नागरिक चेतना मंच और अन्य संस्थाओं के सहयोग से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम हर साल अप्रैल के महीने में होता है। दुल्हन की तरह सजी राम जानकी धर्मशाला में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच सात फेरों के बंधन में बंध रही सुनीता परिणय राममूर्ति ने बताया कि पिता के पास विवाह के लिए पैसे नहीं थे तो संस्था में पंजीकरण कराया। यह जीवन का सबसे अनमोल पल है। शिवपति के साथ परिणय में बंधे मनोज गुप्ता हो या फिर आरती मौर्या संग हरिलाल सब बेहद खुश हैं। इसके मुख्य आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद्र अग्रवाल और सेवा निवृत्ति प्रिंसिपल छोटेलाल दीक्षित है। 

सदस्य राजा बाबू गुप्ता ने बताया कि दहेज में संस्था की ओर से कान की बाली, पायल, चांदी की बिछिया, सिंदूर और बेड व बर्तन आदि दिये जाते हैं। कन्यादान फूलचंद्र अग्रवाल और छोटेलाल दीक्षित करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें