एक्सप्रेस-वे पर हादसे में कैंटर क्लीनर की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा कैंटर उसमें भिड़ गया। इससे क्लीनर की मौत हो गयी। बुधवार देर रात करीब एक बजे आगरा की ओर से एक कैंटर नोएडा की ओर...
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा कैंटर उसमें भिड़ गया। इससे क्लीनर की मौत हो गयी।
बुधवार देर रात करीब एक बजे आगरा की ओर से एक कैंटर नोएडा की ओर जा रहा था। बताते हैं कि तभी थाना राया क्षेत्र के माइल स्टोन संख्या-109 के समीप आगे चल रहे वाहन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे से जा रहा कैंटर उसमें घुस गया। इसमें कैंटर का क्लीनर तिलक सिंह पुत्र लालमन (32 वर्ष) निवासी शाहपुर, कुर्रा, मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गयी।
ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत, चार घायल
थाना वृंदावन अंतर्गत जैंत के समीप बुधवार को देर रात जैंत के समीप स्थित ढाबे के समीप ट्रक चालक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इस दौरान कार सवार पैंगोर भरतपुर निवासी 35 वर्षीय गजेन्द्र समेत चार अन्य घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय गजेन्द्र की मौत हो गई।