फोटो गैलरी

Hindi News'जो अपने घर की व्यवस्था नहीं बना पा रहे वह प्रदेश को क्या संभालेंगे'

'जो अपने घर की व्यवस्था नहीं बना पा रहे वह प्रदेश को क्या संभालेंगे'

केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मुरादाबाद में सपा की पारिवारिक कलह पर तंज कसा। कहा यूपी में चाचा भतीजे की जंग खुलकर सामने आ गयी है। बिजनौर की घटना का जिक्र पर कहा कि मुख्यमंत्री पहले घर को संभाल...

'जो अपने घर की व्यवस्था नहीं बना पा रहे वह प्रदेश को क्या संभालेंगे'
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 16 Sep 2016 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मुरादाबाद में सपा की पारिवारिक कलह पर तंज कसा। कहा यूपी में चाचा भतीजे की जंग खुलकर सामने आ गयी है। बिजनौर की घटना का जिक्र पर कहा कि मुख्यमंत्री पहले घर को संभाल लें। वह यहीं नहीं रुके। बोले, जो अपने घर को नहीं संभाल पा रहे हैं उनसे प्रदेश कैसे संभल सकता है। 

राजकिशोर और गायत्री को चार साल बाद हटाने पर सवाल खड़े किये। कहा अब अखिलेश अपनी छवि सुधारने में जुटे हैं पर कुछ फायदा होने वाला नहीं है। यूपी की जनता सपा को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है। यूपी में भाजपा की राह आसान होगी। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मुरादाबाद देहात के सेहल और खबड़िया घाट में जनसभा कर केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताईं और केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें