फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपीः तेंदुए की दहाड़ से फिर दहशत

यूपीः तेंदुए की दहाड़ से फिर दहशत

दो महीने पूर्व तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजरा खाली है। जबकि क्षेत्र में कई तेंदुए दहाड़ मारकर घूम रहे है। रविवार को गांव बुढ़नपुर के किसान के सामने अचानक तेंदुआ दहाड़ मारता...

यूपीः तेंदुए की दहाड़ से फिर दहशत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 May 2016 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

दो महीने पूर्व तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजरा खाली है। जबकि क्षेत्र में कई तेंदुए दहाड़ मारकर घूम रहे है। रविवार को गांव बुढ़नपुर के किसान के सामने अचानक तेंदुआ दहाड़ मारता हुआ सामने आ गया। इस पर किसान ने शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ लगा दी। शोर की आवाज पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर तेंदुए को जंगल की ओर दौड़ा दिया। क्षेत्र के किसानों ने भूड़ में लगे पिंजरे में कोई खाद्य सामग्री वन विभाग की ओर से न रखने के विरोध में प्रदर्शन किया।

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेंदुआ का आतंक है। आए दिन गांव में तेंदुआ दिख रहा है। अब तक तेंदुए के छह शावक पकड़े जा चुके हैं। तीन किसानों पर भी हमला किया जा चुका है। दर्जनों कुत्तों, नीलगाय व बकरियों को भी तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है। इसके बाद भी वन विभाग तेंदुओं को पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है। इसको लेकर क्षेत्र के किसानों में वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।

क्षेत्र के अमानताबाद, दूल्हापुर, रतुपुरा, लेदा, माधोवाला, करनावाला जब्ती, मंडैयों, ख्बाजपुर, शेरपुर बहलीन, बलिया, मधुपुरी, पाड़ला सहित दर्जनों गांवों में  तेंदुओं का आतंक है। इसके चलते क्षेत्र के किसानों ने खेतों पर भी जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालो में बलराम सिंह, ओमपाल सिंह, गजेंद्र सिंह नायक, साजन शर्मा, कमल यादव, राकेश सैनी, आशु शर्मा, रमन यादव, आनन्द जाटव, सोविन्दर नायक आदि शामिल रहे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें