फोटो गैलरी

Hindi Newsलखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में बच्चे के सिर पर गिरी छत

लखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में बच्चे के सिर पर गिरी छत

लखनऊ के अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में बुधवार देर शाम कमरे की छत गिर जाने से दस वर्षीय मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। अनाथालय के कर्मचारी आनन-फानन में उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां...

लखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में बच्चे के सिर पर गिरी छत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 31 Aug 2016 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ के अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में बुधवार देर शाम कमरे की छत गिर जाने से दस वर्षीय मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। अनाथालय के कर्मचारी आनन-फानन में उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसके सिर में अंदरुनी चोट की बात कही। 

शाम सात बजे अनाथालय के सभी बच्चे परिसर के बाहर खेल रहे थे। तभी पानी पीने के लिए दस वर्षीय चंदन परिसर के अंदर गया और उसी दौरान कमरे की छत गिर गई। छत गिर जाने से चंदन बुरी तरह से घायल हो गया। अनाथालय की प्रभारी रुचि त्रिपाठी ने बताया कि इमारत जर्जर होने के कारण यह हादसा हुआ। बच्चे का इलाज करा दिया गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें