फोटो गैलरी

Hindi Newsदो दिन बाद कानपुर भी बन जाएगा मेट्रो सिटी

दो दिन बाद कानपुर भी बन जाएगा मेट्रो सिटी

दो दिन बाद यानी चार अक्टूबर को कानपुर भी मेट्रो सिटी हो जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू चार अक्टूबर को कानपुर मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखेंगे, दावा है...

दो दिन बाद कानपुर भी बन जाएगा मेट्रो सिटी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Oct 2016 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन बाद यानी चार अक्टूबर को कानपुर भी मेट्रो सिटी हो जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू चार अक्टूबर को कानपुर मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखेंगे, दावा है कि 2019 में कानपुर शहर में मेट्रो दौड़ने लगेगी।
 
मेट्रो की आधारशिला के लिए कानपुर शहर सज रहा है, जश्न की तैयारियां चल रही हैं। सीएम और केन्द्रीय मंत्री नायडू के स्वागत के लिए सारे विभाग दिन-रात जुटे हैं। प्रशासन का कहना है कि मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत कानपुर में उल्लास के साथ होगा, पूरे शहर को किसी न किसी रूप में इस उल्लास में शामिल किया जाएगा। 17 हजार करोड़ के कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के साथ सीएम करीब तीन हजार करोड़ की और विकास योजनाओं की सौगात शहर को देंगे।   
 
तैयारियों का जायजा लेने कानपुर आए प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भी कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का काम नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि सारी तैयारी हो चुकी है, चार अक्टूबर को शिलान्यास के साथ जैसे ही कार्य शुरू होगा कानपुर, मेट्रो सिटी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लखनऊ मेट्रो का काम समय से पहले कर सकते हैं तो कानपुर इस मामले में पीछे कैसे रहेगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि किसी भी देश व शहर में ट्रांसपोर्टेशन का सबसे बड़ा साधन मेट्रो होता है। ऐसे शहरों में अब कानपुर का नाम भी शुमार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह सपना था कि कानपुर में मेट्रो चले तो चार अक्टूबर को इसकी नींव पड़ने जा रही है। इसके बाद अनवरत काम चलता रहेगा। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

प्रमुख सचिव ने कहा कि राज्य के इस सबसे बड़े शहर में जब मेट्रो चलेगी तो जाम की दुश्वारियां तो वैसे ही समाप्त हो जाएंगी। वर्ष 2021 के बाद भी यहां का काम नहीं रुकेगा, आगे के रूट की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में वर्ष 2041 तक की प्लानिंग कर दी गई है। दोनों रूट के बाद दूसरे चरण की शुरुआत हो जाएगी। उस समय इसके विस्तार पर परियोजना का सारा जोर होगा। शहर के कोने-कोने में मेट्रो को ले जाने की योजना है। यह ठीक वैसे ही है जैसे दिल्ली में पहले जो रूट तय किए गए थे, बाद में उसके विस्तार पर काम हो रहा है और अब एनसीआर तक मेट्रो की सुविधा होने वाली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें