फोटो गैलरी

Hindi News19 दिन के अभियान में नहीं मिले झोलाछाप डॉक्टर

19 दिन के अभियान में नहीं मिले झोलाछाप डॉक्टर

जिले में अब कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं है। शायद आपको यकीन न हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग की माने तो यही सच है। विभाग के करीब दो दर्जन अधिकारियों ने लगातार 19 दिन तक जांच के बाद यही निष्कर्ष निकाला...

19 दिन के अभियान में नहीं मिले झोलाछाप डॉक्टर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 May 2016 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में अब कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं है। शायद आपको यकीन न हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग की माने तो यही सच है। विभाग के करीब दो दर्जन अधिकारियों ने लगातार 19 दिन तक जांच के बाद यही निष्कर्ष निकाला है।

सूबे में झोलाछाप डॉक्टरों के बढ़ते संजाल की शिकायत 14 अप्रैल से झोलाछाप डॉक्टरों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

गोरखपुर में  अभियान को सफल बनाने के लिए खूब कागजी घोड़े दौड़ाए गए। सीएमओ ने जिले में दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम बनाई। जिसमे सभी एडिशनल सीएमओ के साथ पीएचसी व सीएचसी प्रभारी शामिल थे। कागजों में महानगर के अलावा जिले के 19 ब्लॉकों में सघन अभियान चला। 19 दिन के अभियान में भी स्वास्थ्य विभाग का भारीभरकम अमला एक भी झोलाछाप डॉक्टर नहीं पकड़ सका।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें