फोटो गैलरी

Hindi Newsलखनऊ से अमरनाथ यात्रा पर गए 500 श्रद्धालु फंसे

लखनऊ से अमरनाथ यात्रा पर गए 500 श्रद्धालु फंसे

अमरनाथ यात्रा पर लखनऊ से गए करीब पांच सौ श्रद्धालु कहीं न कहीं फंसे हुए हैं। आलमबाग के विनय कुमार और साथ में गया 22 श्रद्धालुओं का जत्था अनंतनाग में फंसा है तो रानीगंज के राजीव शर्मा और महेश शर्मा...

लखनऊ से अमरनाथ यात्रा पर गए 500 श्रद्धालु फंसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Jul 2016 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरनाथ यात्रा पर लखनऊ से गए करीब पांच सौ श्रद्धालु कहीं न कहीं फंसे हुए हैं। आलमबाग के विनय कुमार और साथ में गया 22 श्रद्धालुओं का जत्था अनंतनाग में फंसा है तो रानीगंज के राजीव शर्मा और महेश शर्मा सहित पचास अन्य लोगों का जत्थे की जानकारी नहीं मिल रही है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने से भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिसके कारण अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालु फंस गए हैं। हालांकि संस्थाएं उनके सुरक्षित होने का दावा कर रही हैं।

मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद होने से घबराहट बढ़ी
श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिसके कारण दिक्कत बढ़ गई है। अपने लोगों से बातचीत नहीं होने के कारण कई लोग घबराये हुये हैं। वहां फंसे अमरनाथ यात्रियों से लोगों की बातचीत नहीं हो पा रही है। अपने परिवारीजनों का हाल लेने के लिए लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

यात्रा से वापस लौट रहे लोग भी फंसे
श्री अमरनाथ सेवा संस्थान के महामंत्री ओम प्रकाश निगम ने बताया कि 24 साल से उनकी संस्था अमरनाथ यात्रा में भण्डारे का आयोजन करती है। यह भण्डारा बेस कैम्प मनीगाम बालटाल रोड कश्मीर में लगता है। इस बार भण्डारे में सेवा के लिए और दर्शन करने के लिए सैकड़ों लोग लखनऊ से गये हैं। उन्होंने बताया कि उनमें कुछ यात्री जो वापस लौट रहे थे वो भी फंसे हुए हैं। उन्‍होंने श्रद्धालुओं के परिवारीजनों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं जिनमें से कुछ अनंतनाग के पास एफसीआई गोदाम में पुलिस बल की निगरानी में हैं। स्थिति संभलते ही उनको वहां से सुरक्षित यात्रा के लिए भेजा जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें