फोटो गैलरी

Hindi NewsUP: 6 एग्जिट पोल में 3 में BJP को बढ़त, अन्य 3 में त्रिशंकु की आशंका

UP: 6 एग्जिट पोल में 3 में BJP को बढ़त, अन्य 3 में त्रिशंकु की आशंका

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Mar 2017 11:58 PM

यूपी विधानसभा चुनावों में सात चरणों की वोटिंग समाप्त होने के बाद गुरूवार शाम छह न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आ गए। इसमें से तीन में बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, अन्य तीन एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त के बावजूद त्रिशंकु की आशंका जताई गई है।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य ने बीजेपी को यूपी में 285 सीटें दी है। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 88 और बीएसपी को 27 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में तीन सीटें आ सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों की मानें तो बीजेपी 251-279 सीटें जीत सकती है। सपा-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 88-112 और बसपा को महज 28-42 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इस एजेंसी ने अन्य के खाते में चार से 11 सीटें दी हैं।

एबीपी के एग्जिट पोल में बीजेपी यूपी में बहुमत से 27 सीटें दूर रह सकती है। बीजेपी को 164-176 सीट मिल सकती हैं। सपा गठबंधन को 156 से 169 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बसपा को 60-72 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो से छह सीटें जाती हुई दिखाई पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: EXIT POLL: पंजाब में कांग्रेस को बढ़त, आप टक्कर में

न्यूज एक्स-एमआरसी की मानें तो बीजेपी को 185, सपा और कांग्रेस गठबंधन को 120 बहुजन समाज पार्टी को 90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंडिया न्यूज और एमआरसी के एग्जिट पोल ने बीजेपी को 185 सीटों पर जीत दर्ज करने की आशंका जताई है। सपा-कांग्रेस को 120, बसपा को 90 और अन्य को आठ सीटें दी गई हैं।

सात चरणों में हुआ यूपी विधानसभा चुनाव 

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव सात चरणों में हुआ है। पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होकर अंतिम चरण 08 मार्च को समाप्त हुआ। वहीं, अम्बेडकरनगर की आलापुर सीट में आज (नौ मार्च) को हुआ। यूपी के साथ पांचों राज्यों के नतीजे 11 मार्च को घोषित होंगे। अगली स्लाइड में पढ़ें, बीबीसी से बोले अखिलेश; 'मायावती जरूरत पड़ी तो मिला सकते हैं मायावती से हाथ'

ये भी पढ़ें: जानिए, आज के एग्जिट पोल से पहले पुराने EXIT POLLS कितने सटीक

यूपी एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी                           बीजेपी     सपा-कांग्रेस    बसपा अन्य
इंडिया न्यूज-एमआरसी 185 120 90 08
एबीपी न्यूज 164-176 156-169 60-72 2-6
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 251-279 88-112 28-42 04-11
न्यूज 24-चाणक्य 285 88 27 03
इंडिया टीवी-सी वोटर 155-167 135-147 81-93 8-20
टाइम्स नाउ-बीएमआर 210-230 110-130 67-74 08

UP: 6 एग्जिट पोल में 3 में BJP को बढ़त, अन्य 3 में त्रिशंकु की आशंका1 / 2

UP: 6 एग्जिट पोल में 3 में BJP को बढ़त, अन्य 3 में त्रिशंकु की आशंका

अखिलेश बोले, जरूरत पड़ी तो मिला सकते हैं मायावती से हाथ

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिणामों के बाद बीएसपी से गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया है। बीबीसी हिंदी के साथ फेसबुक लाइव में अखिलेश यादव ने कहा कि 11 मार्च का चुनावी नतीजा उनके पक्ष में आएगा और यूपी में उनकी सरकार बनेगी।

हालांकि, अखिलेश ने यह भी संकेत दिए कि चुनाव परिणामों में यदि उन्हें या किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता है तो राष्ट्रपति शासन की जगह वो मायावती से हाथ मिलाना पसद करेंगे। उन्होंने कहा कि 'हां, अगर सरकार के लिए जरूरत पड़ेगी तो राष्ट्रपति शासन कोई नहीं चाहेगा। हम नहीं चाहते कि यूपी को बीजेपी रिमोट कंट्रोल से चलाए।'

UP: 6 एग्जिट पोल में 3 में BJP को बढ़त, अन्य 3 में त्रिशंकु की आशंका2 / 2

UP: 6 एग्जिट पोल में 3 में BJP को बढ़त, अन्य 3 में त्रिशंकु की आशंका

अगला लेख पढ़ें
अगला लेख