फोटो गैलरी

Hindi Newsछेड़छाड़ से क्षुब्ध महिला ने खुद को लगाई आग

छेड़छाड़ से क्षुब्ध महिला ने खुद को लगाई आग

शिकोहाबाद क्षेत्र में सोमवार को छेड़छाड़ से तंग महिला ने घर जाकर खुद को आग लगा ली। उसको रास्ते में गांव के ही एक युवक ने बदनीयती से पकड़ लिया था। आग इतनी विकराल थी कि मकान के छप्पर भी जलकर खाक हो...

छेड़छाड़ से क्षुब्ध महिला ने खुद को लगाई आग
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 25 Apr 2016 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकोहाबाद क्षेत्र में सोमवार को छेड़छाड़ से तंग महिला ने घर जाकर खुद को आग लगा ली। उसको रास्ते में गांव के ही एक युवक ने बदनीयती से पकड़ लिया था। आग इतनी विकराल थी कि मकान के छप्पर भी जलकर खाक हो गए।

घर से धुआं निकलने पर पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

लभौआ निवासी एक महिला दोपहर को खेत से कंडे पाथकर घर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसको बदनीयती से रोक लिया। महिला ने वहां से जाने का प्रयास किया तो युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवक उसको एकांत में ले जाने का प्रयास करने लगा। युवक ने सरेराह उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने किसी प्रकार युवक से हाथ छुड़ा लिया। वह तेजी से चलती हुई अपने घर पहुंच गई। उसका पति खेत पर मजदूरी करने के लिए गया था।

घर पहुंच कर महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की तपिश से वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने काफी प्रयासों के बाद आग को बुझाया, तब तक महिला काफी झुलस गई थी। घटना का पता चलते ही महिला का पति घर पर पहुंच गया। गांव वालों की मदद से वह पत्नी को लेकर शिकोहाबाद अस्पताल पहुंचा। उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

काफी समय से युवक कर रहा परेशान
महिला ने बताया कि युवक उसको अक्सर परेशान किया करता है। दो वर्षों से वह उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता है। वह उसको नजरअंदाज करती रही। युवक ने सोमवार को उसका सरेराह हाथ पकड़ लिया। उसको खींचकर ले जाने लगा। इस पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई
फिरोजाबाद। मिट्टी का तेल डालकर महिला द्वारा लगाई गए आग से झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई। मोहल्ले के लोगों ने पहुंच कर समीप में पड़ी मिट्टी व पानी डालकर आग को बुझाया। आग से झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। देर शाम तक पुलिस को कोई सूचना नहीं थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें