फोटो गैलरी

Hindi Newsसचेंडी में दुल्हन के हकलाने पर पुत्र ने पिता को गोली मारी

सचेंडी में दुल्हन के हकलाने पर पुत्र ने पिता को गोली मारी

फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को पास के अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दूल्हा फरार हो गया। उसके रिश्तेदारों ने दुल्हन को विदा कराया। पुलिस ने...

सचेंडी में दुल्हन के हकलाने पर पुत्र ने पिता को गोली मारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 30 Apr 2016 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को पास के अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दूल्हा फरार हो गया। उसके रिश्तेदारों ने दुल्हन को विदा कराया। पुलिस ने लड़की पक्ष से पूछताछ की।

शुक्रवार को सचेण्डी के राजबीर सिंह की बेटी शालिनी की बारात लखनऊ के जितेन्द्र बहादुर के बेटे संजय सिंह के साथ होनी थी। द्वारचार के बाद रात में रस्में होती रहीं। तड़के भांवरों के दौरान जब दूल्हे ने दुल्हन से बात की तो पता चला कि वह हकलाती है। संजय ने तभी अपने पिता को बुलाया और शादी करने से मना कर दिया। इस पर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। दोनों परिवार के लोग एकत्र हुए और पिता-पुत्र को समझाया। लड़का फिर भी शादी को तैयार नहीं हुआ। वह भांवरे छोड़कर कुछ दूर जाकर बैठ गया। अचानक उसने रिवाल्वर निकाली और जितेन्द्र को गोली मार दी। गोली लगते ही जितेन्द्र गिर पड़े।

परिजन जितेन्द्र को लेकर पास के अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर हैलट रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें पीजीआई ले लखनऊ ले गए। गोली चलने के एक घंटे बाद दुल्हन की विदाई हुई। एसपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बारात के दौरान बेटे ने पिता को गोली मारी है। लड़के का पिता घायल है। परिजन उन्हें लखनऊ ले गए हैं। लड़की पक्ष से पूछताछ की जा रही है। लखनऊ में सम्पर्क किया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। एक दरोगा को वहां भेजा गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें