फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरा में भगवान जगन्नाथ का बना डाइट चार्ट

मथुरा में भगवान जगन्नाथ का बना डाइट चार्ट

बीमार हुए भगवान जगन्नाथ के उपचार के लिए मंदिर के महंत ने बाकायदा डाइट चार्ट बना दिया है। प्रभु की नित सेवा के अलावा चार पहर को दिए जाने वाली विशेष सेवा का समय और सेवित की जाने वाली वस्तुओं का...

मथुरा में भगवान जगन्नाथ का बना डाइट चार्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Jun 2016 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बीमार हुए भगवान जगन्नाथ के उपचार के लिए मंदिर के महंत ने बाकायदा डाइट चार्ट बना दिया है। प्रभु की नित सेवा के अलावा चार पहर को दिए जाने वाली विशेष सेवा का समय और सेवित की जाने वाली वस्तुओं का निर्धारण किया है। प्रभु जगन्नाथ पांच दिन पूर्व बीमार हुए थे। तभी से पट बंद होने के चलते भक्तों को प्रभु के दर्शन नहीं हो रहे हैं।

बीस जून को भगवान जगन्नाथ बीमार हुए थे। तभी से मंदिर के पट बंद कर उनकी नित सेवा के साथ ही स्वास्थ्य सेवा मंहत एवं सेवकों द्वारा की जा रही है। इन 15 दिनों में अन्न से बना भोग एवं आहार प्रभु को सेवित नहीं किया जाता है। जगन्नाथ मंदिर के महंत ज्ञानप्रकाश महाराज ने कहा कि प्रभु को सेवित करने वाली प्रत्येक वस्तु का समय निर्धारित है।

प्रात: प्रभु को विभिन्न प्रकार के फल, इसके बाद प्रात: नौ बजे दूध, दोपहर 12 बजे छेना का भोग एवं फलों का रस, शाम चार बजे फलों का जूस, इसके पश्चात रात में शयन से पहले करीब साढ़े आठ बजे मीठा दूध प्रभु को सेवित किया जाता है। इन 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ की विशेष सेवा के दौरान ही दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे होने वाली आरती से पहले औषधियों से तैयार किया गया काढ़े का भोग प्रभु को लगाया जाता है। इसके अलावा प्रभु को शीतलता प्रदान करने के लिए भी शीतल लेपन एवं अंगराग सेवा नित की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें