फोटो गैलरी

Hindi Newsकातिल डेंगू ने बर्थडे पर ली ट्यूटर की जान

कातिल डेंगू ने बर्थडे पर ली ट्यूटर की जान

इलाहाबाद में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। कातिल डेंगू ने बर्थडे पर ट्यूटर श्रुति की जान ले ली। हालत बिगड़ने पर उसका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। 23 वर्षीय श्रुति गोयल का परिवार इलाहाबाद के...

कातिल डेंगू ने बर्थडे पर ली ट्यूटर की जान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Sep 2016 03:54 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। कातिल डेंगू ने बर्थडे पर ट्यूटर श्रुति की जान ले ली। हालत बिगड़ने पर उसका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था।

23 वर्षीय श्रुति गोयल का परिवार इलाहाबाद के पॉश इलाके अशोकनगर में रहता है। श्रुति ट्यूटर थी और हंसमुख स्वभाव के कारण बच्चों और दोस्तों के बीच बेहद लोकप्रिय थी। कुछ दिन पहले तेज बुखार आने पर उसे राजापुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके प्लेटलेट्स काफी कम हो चुके थे। पैथलॉजी जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। हालात में सुधार न हुआ तो घरवाले उसे लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई ले गए। इलाज शुरू होने से पहले ही वह कोमा में चली गई।

बुधवार को श्रुति का बर्थडे था। उसकी ट्यूशन क्लासेज के बच्चे और दोस्त उसके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान ही लखनऊ पीजीआई में उसने दम तोड़ दिया। सबके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाली श्रुति के काम कोई दुआ नहीं आईं। उसे डेंगू ने लील लिया। गुरुवार सुबह मम्मी-पापा बेटी का शव लेकर इलाहाबाद पहुंचे तो मोहल्ले में मातम पसर गया। हंसमुख श्रुति की मौत पर सहसा लोगों को यकीन नहीं हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें