फोटो गैलरी

Hindi Newsक्रिकेटर ईशांत शर्मा ने बनारस की बेटी से रचाई सगाई

क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने बनारस की बेटी से रचाई सगाई

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज ईशांत शर्मा बनारस के दामाद बनेंगे। बनारस की बेटी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से रविवार की दोपहर ईशांत ने दिल्ली के उप्पल आर्किड में सगाई कर ली।  इस...

क्रिकेटर ईशांत शर्मा ने बनारस की बेटी से रचाई सगाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Jun 2016 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज ईशांत शर्मा बनारस के दामाद बनेंगे। बनारस की बेटी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से रविवार की दोपहर ईशांत ने दिल्ली के उप्पल आर्किड में सगाई कर ली।  इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे।

देश विदेश में सिंह सिस्टर्स के नाम से मशहूर वाराणसी के शिवपुर की पांच बहनों में प्रतिमा सबसे छोटी हैं। इनका चयन 2006 में जूनियर भारतीय टीम में हुआ। 2008 में जूनियर टीम की कमान मिली। 2010 में प्रतिमा ने एशियाई खेलों में शिरकत की। 

इसके अलावा 2006, 2007, 2009 और 2010 फिबा एशियाई चैंपियनशिप में चमकीला प्रदर्शन किया। प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह एनआईएस कोच हैं। दिव्या सिंह जूनियर इंडिया टीम की कोच हैं। प्रशांति सिंह और आकांशा सिंह भी देश के लिए खेल रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें