फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी के इस घर में दादी से लेकर पोती तक सब हैं शूटर

यूपी के इस घर में दादी से लेकर पोती तक सब हैं शूटर

मेरठ में हुई प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में एक ही घर के लोग एक से बढ़कर एक दूसरे को टक्कर दे रहे थे। बागपत जिले के गांव जोहरी में एक परिवार ऐसा है, जहां बूढ़े से लेकर बच्चा-बच्चा शॉर्प शूटर बनकर...

यूपी के इस घर में दादी से लेकर पोती तक सब हैं शूटर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Aug 2016 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ में हुई प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में एक ही घर के लोग एक से बढ़कर एक दूसरे को टक्कर दे रहे थे। बागपत जिले के गांव जोहरी में एक परिवार ऐसा है, जहां बूढ़े से लेकर बच्चा-बच्चा शॉर्प शूटर बनकर देश का सीना गर्व से चौड़ा कर रहा है। परिवार में सबसे बड़ी उम्र से लेकर छोटी उम्र तक के हाथ में ऐसा हुनर है जो अपने निशाने से चिर-प्रतिद्वंदियों को मात दे चुके हैं। उनके घर में कुल सात ‘शूटर’ हैं। वहीं अम्मा चंद्रो और प्रकाशी 82 साल की उम्र में भी निशाना लगा रही हैं। जिससे उनके बच्चे उन्हें देखकर खासे प्रभावित हैं। सबसे अनोखी बात है कि परिवार में इनके रिश्ते अम्मा से अलग-अलग भी हैं। दोनो अम्मा किसी की मां, ताई , दादी और नानी लगती हैं, यह भी परिवार को सबसे अलग बनाता है।

छर्रा भरकर देखा तो निशाने पर लग गया
चंद्रो और प्रकाशी तोमर की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत ही आज उन्हें सफलता की ओर लेकर आई हैं। उम्र के 60वें पड़ाव में दोनों ने अपनी लड़की और पोतियों को लेकर शूटिंग रेंज में ले जाने के बारे में सोचा। गांव के ही डाक्टर राजपाल सिंह की शूटिंग रेंज में जाकर दोनों ने छर्रा भरा और शौकिया फायर किया तो निशाना सटीक लग गया, पास खड़े डाक्टर राजपाल सिंह ने कहा कि ‘दादी शूटिंग शुरु कर दे’। तभी से दोनों ने शूटिंग शुरु की। पटियाला, पटना, बिहार और सिरसा में अपना हुनर दिखाया। उन्होंने यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में खूब वाहवाही बटोरी वहीं प्रकाशो तोमर ने दिल्ली नेशनल में डीआईजी धीरज सिंह को हराकर गोल्ड जीता।  शूटिंग में नाम कमाने के साथ ही कलर्स पर प्रसारित होने वाले इंडिया गॉट टेलेंट कार्यक्रम में भी जोहरी गांव की अम्मा को बुलाया गया। 

कौन-कौन है परिवार में  शूटर 
नाम                  रिश्ता                        इवेंट

सीमा तोमर            बेटी                         12 बोर शॉर्ट गन
रुबी तोमर             पोती                         10मी एयर पिस्टल
प्रीति तोमर            पोती                         एयर राइफल
रवि बालियान          नाती                         10 मी एयर पिस्टल
नंदिनी तोमर          पोती                          10 मी एयर पिस्टल
मानवी               नातिन                         10 मी एयर पिस्टल
शैफाली              पोती                           10 मी एयर पिस्टल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें