UP: भाजपा की परिवर्तन रैली में मुसलमानों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा रैली में मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर...
सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा रैली में मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान भी मौजूद।
उत्तर प्रदेश में मिशन 2017 की शुरुआत के लिए सहारनपुर में होने वाली भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए सवेरे से ही भीड़ जुट रही थी। मुसलिम समाज का उत्साह भी भाजपा को राहत देने वाला है। रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मुसलिम समाज के लोग भी जुटे हैं। वे मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
केशव मौर्य ने देवी शाकुम्बरी के दर्शन कर किया रथ पूजन
मिशन 2017 में विजय पाने के लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सिद्धपीठ माँ शाकुम्बरी देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर चुनावी शंखनाद किया। इस अवसर पर उन्होंने रथ पूजन किया।
परिवर्तन यात्रा के रथ का विधिविधान से पूजा-अर्चना कर शाकुम्बरी दरबार से हरी झंडी दी गयी। यात्रा को लेकर बेहट विधानसभा क्षेत्र में युवाओं में खासा जोश नज़र आया। जगह-जगह परिवर्तन यात्रा के काफिले पर फूलों की वर्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों के जोश को देखकर प्रदेश अध्यक्ष गदगद नजर आये।