मुलायम संदेश यात्रा का तीसरा चरण नौ दिसंबर से
समाजवादी युवजन सभा मुलायम संदेश यात्रा अब नौ दिसंबर से पूर्वांचल में शुरू करेगी। इसमें अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। यह यात्रा युवजन सभा अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में यह...
समाजवादी युवजन सभा मुलायम संदेश यात्रा अब नौ दिसंबर से पूर्वांचल में शुरू करेगी। इसमें अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। यह यात्रा युवजन सभा अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में यह यात्रा निकलेगी। राज्यसभा सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष किरनमय नंदा लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।
लखनऊ से शुरू होकर यह यात्रा फैजाबाद और अयोध्या के रास्ते संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया जाएगी। यात्रा के इस चरण का समापन गोरखपुर में होगा। यात्रा का यह तीसरा चरण है। मुलायम संदेश यात्रा पहले चरण में लखनऊ से 10 सितंबर को रवाना हुई थी। दस दिनों के दौरान यात्रा ने लखनऊ, कानपुर, झांसी और इलाहाबाद का सफर तय किया था। उसी दौर में सपा में अंतर्कलह शुरू हो गई। इस कारण यात्रा प्रभावित हुई। हालांकि दूसरे चरण में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 25 सितम्बर को दिल्ली में यात्रा को हरी झंडी दिखायी थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में यात्रा घूम आई।