फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरे के कारण आपस में भिडे दर्जनों वाहन

कोहरे के कारण आपस में भिडे दर्जनों वाहन

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में आज दूसरे दिन भी धुंध छाई रही। आईएमडी का दावा है कि यह कोहरा है लेकिन मौसम वैज्ञानिक इसे स्मॉग यानी धुएं और कोहरे का मेल बता रहे हैं। उधर, धुंध के कारण आज भी...

कोहरे के कारण आपस में भिडे दर्जनों वाहन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 06 Nov 2016 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में आज दूसरे दिन भी धुंध छाई रही। आईएमडी का दावा है कि यह कोहरा है लेकिन मौसम वैज्ञानिक इसे स्मॉग यानी धुएं और कोहरे का मेल बता रहे हैं। उधर, धुंध के कारण आज भी कई स्थानों पर हुए हादसों में कई लोग घायल हो गए।

मेरठ में नवम्बर महीने के पहले रविवार की सुबह धुंध की चादर में लिपटी रही। धुंध इतनी अधिक थी कि वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। पिछले दो दिनों से धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। जहां इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा हैं। वही यातायात पर भी इसका असर देखा जा रहा है।

सिटी स्टेशन पर भी धुंध का असर अधिक था। पूरा प्लेटफार्म धुंध के आगोश में था। वही धुंध के साथ-साथ सर्दी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। रविवार की सुबह अधिकतर लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। वही कुछ लोगों ने अपने मुंह को ढकने के लिए मफलर का प्रयोग भी किया।

हापुड़ में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे धुंध की चादर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोहरे के चलते हाइवे पर तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। करीब दो दर्जन वाहन आपस में भिड़े जिसमें करीब एक दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें