फोटो गैलरी

Hindi Newsरस्म पगड़ी के बाद गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग

रस्म पगड़ी के बाद गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग

फजलगंज स्थित रीवेरा गेस्ट हाउस में रस्म पगड़ी के बाद आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ है। दुर्घटना शार्ट सर्किट की वजह से बताई जा रही है। फायर सर्विस की दस गाड़ियों ने करीब एक घंटे मे आग पर काबू...

रस्म पगड़ी के बाद गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

फजलगंज स्थित रीवेरा गेस्ट हाउस में रस्म पगड़ी के बाद आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ है। दुर्घटना शार्ट सर्किट की वजह से बताई जा रही है। फायर सर्विस की दस गाड़ियों ने करीब एक घंटे मे आग पर काबू पाया।

शहर के पांडुनगर निवासी लालजी दयाल (दयाल होजरी वाले) के भाभी की गुरुवार सुबह रस्म पगड़ी थी। फजलगंज औद्योगिक एरिया के पीछे स्थित रीवेरा गेस्ट हाउस मे आयोजन किया गया था। गेस्ट हाउस के लॉन में टेंट लगाए गए थे। दोपहर 12 बजे तक रस्म पगड़ी के बाद भोजन करके लोग जा चुके थे। रस्म पगड़ी में शामिल लोगों के जाने के बाद पंडाल से लपटें उठने लगीं। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने फायर सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन काबू नहीं पा सके। फायर सर्विस को भी सूचना दी गई।

एक के बाद एक 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। चीफ फायर अफीसर ने बताया कि गेस्ट हाउस में आग बुझाने के संयत्र तो लगे थे लेकिन पानी का कोई इंतजाम नहीं था। इससे ज्यादा दिक्कत हुई। गेस्ट हाउस संचालक गोविंदनगर निवासी जयबाबू इस वक्त बेंगलौर में हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर लौटने के बाद नुकसान का आकलन किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें