फोटो गैलरी

Hindi Newsनिकायों में जल्द भर्ती होंगे 622 अधिशासी अधिकारी

निकायों में जल्द भर्ती होंगे 622 अधिशासी अधिकारी

निकायों में जल्द ही 622 अधिशासी अधिकारियों के पदों पर भर्तियां शुरू हो जाएंगी। स्थानीय निकाय निदेशालय ने खाली पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। आयोग से अनुरोध किया गया है कि रिक्त पदों पर...

निकायों में जल्द भर्ती होंगे 622 अधिशासी अधिकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Feb 2016 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

निकायों में जल्द ही 622 अधिशासी अधिकारियों के पदों पर भर्तियां शुरू हो जाएंगी। स्थानीय निकाय निदेशालय ने खाली पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। आयोग से अनुरोध किया गया है कि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

प्रदेश में 634 निकाय हैं। इसमें 14 नगर निगम, 193 पालिका परिषद व 427 नगर पंचायतें हैं। नगर निगम का मुखिया नगर आयुक्त होता है। इस पद पर पीसीएस की तैनाती होती है। पालिका परिषद व नगर पंचायतों का मुखिया अधिशासी अधिकारी होता है। अधिशासी अधिकारी दो स्तर के होते हैं। श्रेणी एक व श्रेणी दो। इसमें 5400 ग्रेड पे स्तर के अधिशासी अधिकारी की भर्ती 'उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग' तथा इससे नीचे की उत्तर प्रदेश अधनीस्थ सेवा आयोग करता है।

मौजूदा समय पालिका परिषदों में 198 तथा नगर पंचायतों में 422 अधिशासी अधिकारियों के पद खाली हैं। अधिशासी अधिकारियों की कमी के चलते प्रदेश के कई निकायों में अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने स्थानीय निकाय निदेशालय को निर्देश दिया है कि लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा आयोग को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया जाए।

पद खाली होने की वजह
निकायों में ग्रेड पे 5400 से ऊपर के अधिकारियों का पद पदोन्नति से भरा जाता है। अधिशासी अधिकारी पदोन्नति पाकर सहायक नगर आयुक्त होता है। नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों के पदों पर सालों से भर्तियां नहीं हुई हैं। इसलिए काफी संख्या में अधिशासी अधिकारियों की पदोन्नति सहायक नगर आयुक्त के पद पर होने से नीचे के पद खाली हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें