फोटो गैलरी

Hindi Newsपंकज के मंत्री न बनने पर भाजपा कार्यकर्ता निराश

पंकज के मंत्री न बनने पर भाजपा कार्यकर्ता निराश

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा विधानसभा से चुनाव जीते पंकज सिंह को मंत्री न बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक में निराश हैं। उम्मीद की जा रही थी कि पंकज सिंह के अलावा...

पंकज के मंत्री न बनने पर भाजपा कार्यकर्ता निराश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा विधानसभा से चुनाव जीते पंकज सिंह को मंत्री न बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक में निराश हैं। उम्मीद की जा रही थी कि पंकज सिंह के अलावा कई और वरिष्ठ नेताओं के बेटों को भी मंत्री बनाया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह पिछले कई सालों से पार्टी का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला स्तर पर हुए युवा सम्मेलन उनकी ही देखरेख में हुए। उम्मीद की जा रही थी कि पंकज को पार्टी के लिए अनवरत काम करने के एवज में उन्हें मंत्री पद से नवाजा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

चर्चा यह थी कि ऐसी स्थिति में जबकि राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री नहीं बन रहे हैं तो पंकज सिंह मंत्री बन सकते हैं।इसी तरह पूर्व काबीना मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के चुनार सीट से चुनाव जीते अनुराग सिंह और मुरादाबाद के सांसद सर्वेश कुमार सिंह के बढ़ापुर से जीते बेटे सुशान्त सिंह को मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन न तो पंकज और नहीं अनुराग व सुशान्त सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया। इन दोनों नेताओं के समर्थकों में इस बात को लेकर नाराजगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें