फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी बताएं, क्या मोहन भागवत की उम्र के बराबर गिरेगा रुपया: अजय माकन

मोदी बताएं, क्या मोहन भागवत की उम्र के बराबर गिरेगा रुपया: अजय माकन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रेजिडेंट अजय माकन नोटबंदी को आर्थिक आपातकाल ठहराया है।नोटबंदी के बाद रुपये के मूल्य में आई गिरावट पर उन्होंने तीखा तंज़ कसा। कहा कि प्रधानमंत्री...

मोदी बताएं, क्या मोहन भागवत की उम्र के बराबर गिरेगा रुपया: अजय माकन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Nov 2016 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रेजिडेंट अजय माकन नोटबंदी को आर्थिक आपातकाल ठहराया है।नोटबंदी के बाद रुपये के मूल्य में आई गिरावट पर उन्होंने तीखा तंज़ कसा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वक्त कहा करते थे कि रुपये का पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की उम्र के बराबर गिरेगा। अब जो हालात हैं उनमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक  मोहन  भागवत की उम के बराबर गिरेगा ? मोदी जी को अब इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

राजीव भवन में  मीडिया से बातचीत में माकन ने कहा कांग्रेस आज दिल्ली मेँ नोटबंदी पर श्वेतपत्र जारी करेगी। नोट बंदी पर *नोट पर चर्चा *कार्यक्रम भी शुरू किया जायेगा। 28 नवम्बर को राष्टीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

नोटबंदी मोदी का सदी का सबसे बड़ा मज़ाक:  किशोर 

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रेजिडेंट किशोर उपाध्याय ने कहा कि नोटबंदी का फैसला पीएम नरेंद्र मोदी का देश के साथ सबसे बड़ा मजाक है। उन्होंने कहा कि वर्ष  2014 का लोकसभा चुनाव इसका प्रमाण है। इस चुनाव में बीजेपी ने  अथाह काले धन का इस्तेमाल किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें