फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी के सीएम बने आदित्यनाथ, 46 मंत्रियों ने भी ली शपथ

यूपी के सीएम बने आदित्यनाथ, 46 मंत्रियों ने भी ली शपथ

भाजपा के कट्टर हिन्दूवादी चेहरे और पांच बार के सांसद आदित्यनाथ योगी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सहित उत्तर प्रदेश में 47 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने शपथ ली...

यूपी के सीएम बने आदित्यनाथ, 46 मंत्रियों ने भी ली शपथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Mar 2017 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के कट्टर हिन्दूवादी चेहरे और पांच बार के सांसद आदित्यनाथ योगी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सहित उत्तर प्रदेश में 47 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने शपथ ली जिसमें दो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा भी हैं।

क्रिकेटर से नेता बने मोहसिन रजा योगी सरकार में एकमात्र मुस्लिम चेहरा है। उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया था। मुख्यमंत्री योगी सहित उप मुख्यमंत्री मौर्य और शर्मा तथा राज्य मंत्री रजा तीनों ही विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। योगी कैबिनेट में 22 कैबिनेट मंत्री हैं। नौ विधायकों को स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री बनाया गया है जबकि 13 राज्य मंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश में 15 साल का वनवास खत्म करते हुए भाजपा और सहयोगी दलों ने 403 में से 325 सीटों पर कब्जा कर विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 44 वषीर्य योगी भगवा पार्टी से चौथे मुख्यमंत्री होंगे। उनसे पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं।

राज्यपाल राम नाईक ने राजधानी के कांशीराम स्मति उपवन में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। उन्होंने ट्वीट किया, विकास का कीर्तिमान बनेगा। हमारा एकमात्र मिशन और उद्देश्य विकास है। जब उत्तर प्रदेश विकास करेगा तो भारत विकास करेगा। हम उत्तर प्रदेश के युवाओं की मदद करना चाहते हैं और उनके लिए नए अवसर पैदा करना चाहते हैं।

प्रथम विचार: लखनऊ में योगीराज का 'राज'

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। दोनों मंच पर मौजूद थे और समारोह संपन्न होने के बाद मुलायम मोदी से पूरी गर्मजोशी से मिले और उनके कान में कुछ कहते नजर आए। अखिलेश ने भी मोदी से हाथ मिलाया। बसपा सुप्रीमो मायावती समारोह में नजर नहीं आईं।

योगी को कल सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इस फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया। योगी के पास प्रशासनिक अनुभव की कमी है। शपथ ग्रहण के बाद योगी ने नवनिर्मित लोकभवन जाकर मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया।
  
योगी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी हिन्दुत्व को आगे रखते हुए उन्होंने आक्रामक प्रचार किया था। बताया जाता है कि योगी के मुख्यमंत्री पद पर चयन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सहमति थी।
 

शपथ ग्रहण समारोह के लाइव अपडेट्स

3.41 PM- राज्यपाल ने समारोह के समापण की घोषणा की

3.39 PM- सुरेश पासी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

3.37 PM- संदीप सिंह ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

3.35 PM- मनोहरलाल पंथ 'मन्नू कोरी' ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

3.33 PM-  बलदेव सिंह ओखल ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

3.32 PM- गिरीश यादव ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

3.31 PM- मोहसिन रजा ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.30 PM- नीलकंठ तिवारी ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.29 PM- रणवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.27 PM- अतुल गर्ग ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.25 PM- जयकुमार सिंह जैकी ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.23 PM- अर्चना पांडे ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.21 PM- जय प्रकाश निषाद ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.18 PM- गुलाबो देवी ने राज्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली।

3.16 PM- स्वाति सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.15 PM- अनिल राजभर ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।
3.13 PM- धर्म सिंह सैनी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.12 PM- भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.10 PM- स्वतंत्र देव सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.08 PM- डॉ. महेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.06 PM- उपेंद्र तिवारी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.04 PM- सुरेश राणा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.02 PM- अनुपमा जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद की शपथ ली।

3.00 PM- नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.59 PM- राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.56 PM-  आशुतोष टंडन ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.57 PM- मुकुट बिहारी वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.56 PM- सिद्धार्थनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.54 PM- राजेंद्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.52 PM- श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.51 PM- चेतन चौहान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.49 PM- लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.47 PM- बृजेश पाठक ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.45 PM- ओम प्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.43 PM- जय प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.41 PM- रमापति शास्त्री ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.40 PM- सत्यदेव पचौरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.37 PM- धर्मपाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.35 PM- दारा सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.34 PM - रीता बहुगुणा जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.32 PM - राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.31PM - सतीश महाना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.29 PM -  स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.27- सुरेश खन्ना ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.25 PM - सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

2.20PM-  दिनेश शर्मा ने यूपी के डिप्युटी सीएम पद व गोपनीयता की शपथ ली

2.18PM-  केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के डिप्युटी सीएम पद व गोपनीयता की शपथ ली

2.18PM- योगी आदित्यनाथ ने ली यूपी के सीएम पद व गोपनीयता की शपथ

2.15 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह स्थल के मंच पर पहुंचे।

2.13 PM- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस मंच पर पहुंचे। 
2.12 PM- गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मंच पर पहुंचे।

2.09 PM - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह स्थल के मंच पर पहुंचे।

2.05 PM - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

2.02 PM - मुलायम सिंह यादव शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर पहुंचे। लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद

2.00 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे, योगी आदित्या नाथ ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

1.42 PM - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह मंच पर पहुंचे। 
1.39 PM - उमा भारती मंच पर पहुंचीं।

1.35 PM - पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे।

1: 32 PM- रविशंकर प्रसाद पहुंचे

1: 26 PM- 47 मंत्रियों की सूची राज्यपाल राम नाईक को अभी अभी सौंपी गई।

1: 22 PM- पीएम मोदी दिल्ली से लखनऊ के लिए निकले। लखनऊ एयरपोर्ट के लिए अलर्ट जारी किया गया।

01: 05 PM- कानपुर में सतीश महाना को मंत्री बनाए जाने पर भाजपाई उत्साहित। महाना के लालबंगला स्थित आवास के बाहर बांटीं जा रहीं मिठाइयां।

12: 55 PM- योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को भेजा शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण।

12: 45 PM- लखनऊ में गेस्ट हाउस से निकले योगी आदित्यनाथ, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की करेंगे अगवानी

12: 035 PM- बीजेपी विधायक श्रीकांत शर्मा भी योगी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं।

12: 25 PM- बीजेपी ने मोहसिन रजा को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में शामिल करने का फैसला किया है।

12: 15 PM- सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ और दो डिप्टी सीएम के अलावा 44 और मंत्री भी लेंगे शपथ।

12: 05 PM- योगी आदित्यनाथ जिस गेस्ट हाउस में ठहरे में उसके बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है, जो लगातार योगी-योगी के नारे लगा रही है

12: 05 PM-  रमापति शास्त्री, चेतन चौहान, भूपेंद्र सिंह बनेंगे मंत्री

11:55 AM- बरेली से राजेश अग्रवाल, बहोरनलाल मौर्य, धर्मपाल सिंह के मंत्री बनने की प्रबल संभावना।

11:45 AM- इलाहाबाद से आनंद गिरी महाराज और वाराणसी से सतुआ बाबा योगी के बुलावे पर समारोह में पहुंचे।।

11: 40 AM- शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर लगने लगे जयश्री राम के नारे

यूपी के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी से भीड़ जुटने लगी है। पंडाल योगी योगी व जय श्री राम के नारों से गूंज रहा है। समारोह स्थल के बहार की सुरक्षा व्यवस्था बीएसएफ के हवाले कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। जनता के बैठने के लिए जर्मन टेंट लगाया गया है। पूरा पंडाल भगवा रंग में रंग नज़र आ रहा है। बीजेपी के कई बड़े नेता मंच की व्यवस्था देख रहे हैं।

11: 40 AM- योगी आदित्यनाथ के पिता बोले, योगी के सीएम बनने से बहुत खुश हूं

11:35 AM- योगी एक ईमानदार व्यक्ति हैं, कोई भी उनके प्रतिबद्धता पर ऊंगली नहीं उठा सकता: वेंकैया नायडू

11: 30 AM- एमएलसी और पश्चिम यूपी के बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र सिंह बनेंगे मंत्री।

11:00 AM- 40 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं योगी आदित्यनाथ

10:30 AM- शपथ लेने के बाद नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे योगी आदित्यनाथ, शाम 5 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

10:15 AM- आदित्यनाथ के सीएम बनने से मुझे कोई परेशानी नहीं है, जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निभाऊंगा:: केशव प्रसाद मौर्य

10:00 AM- योगी जी विकास और राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलेंगे- उमा भारती

9:30 AM: शपथ ग्रहण के बाद गोरखपुर जाएंगे योगी आदित्यनाथ, फिलहाल लखनऊ VVIP गेस्ट में मौजूद

9:00 AM: समारोह स्थल पहुंचने लगे लोग

8:30 AM- योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण के पहले गोरखपुर जाएंगे।

8:15 AM- योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा जो की विकास युक्त दंगा मुक्त और हिंदुस्तान के प्रगति में सहयोग करेगा- गिरिराज सिंह

8: 00 AM- शपथ ग्रहण स्थल का जायजा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

7: 45 AM- लखनऊ के डीजीपी जावेद अहमद और लखनऊ के एसएसपी के साथ सुरक्षा-व्यवस्था पर की बैठक

7: 30 AM- लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस से निकले योगी आदित्यनाथ

इससे पहले शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी बघेल, वीरेंद्र सिरोही समेत 11 नेताओं ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

दो सहयोगी मांगे : 

नेता चुने जाने के बाद योगी ने कहा कि इतने बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें दो और वरिष्ठ सहयोगियों की जरूरत है। इस पर नायडू ने अमित शाह से फोन पर बात की। इसके बाद संसदीय बोर्ड ने योगी को दो उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार दिया। योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा विधानसभा या विधानपरिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

दावा पेश किया : 

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने देर शाम राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। योगी के साथ करीब 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

योगी आदित्यनाथ: रोचक है अजय सिंह से योगी बनने की कहानी 

केशव प्रसाद मौर्य: चाय बेचकर की पढ़ाई, 18 साल रहे प्रचारक 

योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे दिनेश शर्मा, पढ़ें अब तक का सफर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें