फोटो गैलरी

Hindi Newsराजनीतिक दलों के दफ्तरों पर राज्य सम्पत्ति विभाग रखेगा नजर

राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर राज्य सम्पत्ति विभाग रखेगा नजर

आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए अब राजनीतिक दलों के मुख्यालयों पर भी आयोग की नजर है। किसी भी पार्टी मुख्यालय पर ऐसा कोई होर्डिंग, बैनर या पोस्टर जिससे प्रचार हो रहा हो उसे हटाया जा रहा...

राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर राज्य सम्पत्ति विभाग रखेगा नजर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Jan 2017 11:04 AM
ऐप पर पढ़ें

आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए अब राजनीतिक दलों के मुख्यालयों पर भी आयोग की नजर है। किसी भी पार्टी मुख्यालय पर ऐसा कोई होर्डिंग, बैनर या पोस्टर जिससे प्रचार हो रहा हो उसे हटाया जा रहा है। 

इसके लिए राज्य सम्पत्ति विभाग, पीब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों को जिला प्रशासन से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। क्योंकि प्रमुख पार्टियों के मुख्यालय इन्हीं विभागों की इमारतों से संचालित हो रहे हैं। वहीं, प्रशासन की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक के बाद सपा मुख्यालय के सामने स्थित झंडे, बैनर, पोस्टर की दुकानों को ढक दिया गया है। 

पार्टी मुख्यालयों पर सिर्फ ऐसे बोर्ड की अनुमति है जिससे यह पता चलता हो कि फलां पार्टी का दफ्तर इस स्थान पर है। इसके अलावा राज्य या केन्द्र सरकार की किसी योजना का प्रचार, किसी नेता का प्रचार करने वाली होर्डिंगों को तत्काल हटाने का निर्देश है। एक दिन पहले ही भाजपा दफ्तर के बाहर लगी एलईडी को ढकवा दिया गया था। 

एडीएम प्रशासन अविनाश सिंह ने बताया कि राज्य सम्पत्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी, लेसा, आवास विकास, नगर निगम आदि विभागों को निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी विभाग अपने स्वामित्व वाली इमारतों, सड़कों, फुटपाथ और दीवारों से पोस्टर बैनर हटवा दें। लेसा से कहा गया है कि बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों से प्रचार सामग्री या पोस्टर आदि तत्काल हटा दें।

आयोग के निर्देश पर निकाला गया आदर्श आचार संहिता रथ

मलिहाबाद में आम लोगों व राजनीतिक दलों को जागरूक करने के लिए रविवार को आदर्श आचार संहिता रथ निकाला गया। एसडीएम मलिहाबाद नीता यादव ने इस रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर तहसीलदार संतोष कुमार राय समेत अन्य तहसील कर्मचारी भी मौजूद थे।

यूपी विधान सभा चुनाव से संबंधित सभी खबरें यहां पढ़ें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें